बैंकिंग काम-काज कर लें पूरा, क्योंकि 26 से इस महीने बंद होने जा रहे कार्यालय

बैंकिंग सेवा। अगर आप कों बैंकिग लेन-देन या फिर अन्य कोई जरूरी काम करना है तो उसे 25 सितंबर से पहले-पहले अपने सारे काम निपटा लें, क्योकि 26 सिंतबर से बैंक बंद होने जा रहे है और सिंतबर माह में बैंकों का कामकाज नही हो पाएगा। बता दें कि 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर ये हड़ताल होती है तो बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।

5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंक कर्मचारी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया। इस दौरान चेक क्लियरिंग, लोन प्रोसेसिंग, डिमांड ड्राफ्ट और फिजिकल कैश जमा,निकासी जैसे काम पूरी तरह ठप रहेंगे, जबकि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।

बेनतीजा रही वार्ता

ज्ञात हो कि 22 सितंबर को सरकार और बैंक यूनियनों के बीच जो सुलह वार्ता हुई थी वह बेनतीजा रही, यानि कि इसमें कोई निणर्य नही हो पाया। जिसके बाद बैंक यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का यह फैसला लिया है। ऐसे में सभी प्रमुख बैंकों ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वे शाखा से जुड़े अपने सभी जरूरी काम 26 सितंबर से पहले निपटा लें।

इस तरह से 5 दिन बैंकों के बंद रहेगे काम

-26 सितंबर (महीने का चौथा शनिवार)- आधिकारिक बैंक अवकाश।
-27 सितंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश।
-28 सितंबर (सोमवार)- देशव्यापी बैंक हड़ताल (पहला दिन)।
-29 सितंबर (मंगलवार)- देशव्यापी बैंक हड़ताल (दूसरा दिन)।
-30 सितंबर (बुधवार)- देशव्यापी बैंक हड़ताल (तीसरा दिन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *