रीवा में असमाजिक तत्वों पर पुलिस का होगा पहरा, 10 बजे के बाद घूमते मिले तो होगी वैधानिक कार्रवाई

रीवा। रीवा पुलिस असामाजिक तत्वों, शराबखोरी और देर रात संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर अब सख्त एक्शन लेगी और इसके लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सीएसपी राजीव पाठक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में थाना प्रभारी समान विजय सिंह बघेल सहित पुलिस बल शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में अब सघन जांच अभियान चला रही है और जो भी लोग संदिग्ध रूप से पाए जाते है, उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

पुलिस इस तरह से कर रही पूछताछ

पुलिस अपने विशेष अभियान के दौरान वाहनों की जांच की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करके नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई करेगी। पुलिस का मानना है कि देर रात सड़कों पर बेवजह घूमने वाले कई लोग चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं या फिर अपराधियों को मदद पहुंचाते हैं। सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार रात 10 बजे के बाद बिना उचित कारण घूमते मिलने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी पूरी जानकारी, नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया जाएगा। संदिग्ध पाए जाने पर थाने लाकर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

शहर में बढ़ रही घटनाएं

दरअसल शहर में लगातार चोरी और मारपीट समेत अन्य अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। तो वही शहर की शड़कों पर शराब खोरी समेत अन्य तरह की अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। ऐसे लोगों को तुरंत हिरासत में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *