एमपी के सिंगरौली में दो मासूम बच्चो को जहर देने के बाद महिला ने किया सुसाइड, मच गई चीख पुकार

सिंगरौली। मासूम बच्चों को जहर देने के बाद मां ने खुद भी उसी जहर को पीकर सुसाइड कर लिया। यह घटना एमपी के सिंगरौली जिला अंतर्गत सिद्धीकला गांव से सामने आ रही है। घटना से गांव में मातम पसर गया। जहर के चलते जिस तरह से मासूम बच्चे तड़प-तड़प कर मौत की नींद सो गए उसे देख कर हर कोई सहम गया। सूचना पर पहुची पुलिस घटी घटना को लेकर जांच कर रही है।

यह थी घटना

जानकारी के तहत शनिवार की रात 24 वर्षीय महिला प्रमिला वैश्य पति अरूण वैश्य ने अपने 1 वर्षीय बेटे श्रवण (सबर) कुमार वैश्य एवं 2 वर्षीय बेटी तान्वी को जहरीली दवा पिलाने के बाद खुद भी जहरीली दवा पी लिया। मां और बच्चो को बैढ़न अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जंहा एक साल के श्रवण और उसकी मां प्रमिला की मौत हो गई, जबकि दो साल की तन्वी को ईलाज के लिए रीवा ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतिका प्रमिला के मायके पक्ष के लोगो ने आरोप लगाया है कि दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। उनका आरोप है कि लगातार दहेज की मांग की जा रही थी पति नशे का आदी था दहेज में दी गई बाइक बेच दी,अंगूठी भी बेच दी इसके बाद फिर दूसरी बाइक की मांग की जाने लगी और उसे परेशान किया जाता था। जिससे तंग आकर उसने बच्चों के साथ मौत का रास्ता ही चुन लिया।

4 वर्ष पहलें हुआ था विवाह

परिजनों के अनुसार प्रमिला का अरूण के साथ 4 वर्ष पहले विवाह हुआ था। वह शादी के बाद भी नकारा रहा और नशे का आदी था। वह नशे के लिए प्रमिला को तरह से तरह से परेशान करता था, बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज प्रताड़ना सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *