Paresh Rawal का दावा, OMG 2 के आइडिया का क्रेडिट नहीं मिला उन्हें?

Paresh Rawal claims he didn't get credit for the 'OMG 2' idea; what did the producers say about the controversy?

OMG 2 फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी चर्चाएं देखने को मिल रही हैं हाल ही में एक्टर परेश रावल ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि इस फिल्म का मूल आइडिया उनका था लेकिन उन्हें फिल्म बन जाने के बाद कोई भी क्रेडिट नहीं मिला। इन आरोपों को खारिज करते हुए इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे ने अपनी राय लोगों के बीच शेयर की है तो चलिए दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों को हम जानते हैं।

परेश रावल ने OMG 2 को लेकर ऐसा क्या दावा किया?

एक्टर परेश रावल के अनुसार ओ माय गॉड 2 फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट उन्होंने डायरेक्टर अमित राय के साथ मिलकर तैयार किया था उनके अनुसार शुरुआती स्क्रिप्ट में भगवान का किरदार था ही नहीं बल्कि एक आम इंसान की कहानी का एक पात्र था लेकिन बाद में स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए गए जिसकी राय परेश रावल ने दी थी। परेश रावल के द्वारा ऐसा आरोप लगाया गया है की फिल्म बनने के बाद उन्हें किसी भी तरह का क्रेडिट नहीं मिला उन्होंने कहा की फिल्म के ऑफिशियल क्रेडिट में उनका नाम कहीं भी नहीं था हालांकि यह एक्टर का व्यक्तिगत दावा है और इसकी कोई भी पुष्टि नहींहै।

ये भी पढ़े: Ramayana के Actor Adinath Kothare 15 साल बाद तलाक लेगे, लेकिन बेटी…

निर्माता अश्विन वर्दे ने अपने आरोपों पर क्या कहा?

परेश रावल के द्वारा बयान दिए जाने के बाद फिल्म डायरेक्टर अश्विन वर्दे ने इन आरोपों को खारिज किया उन्होंने बताया कि एक्टर के दावे तथ्यात्मक रूप से बिल्कुल भी सही नहींहै। उनकी जानकारी के अनुसार OMG 2
फिल्म के स्क्रिप्ट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बनाई गई और फिल्म की पूरी क्रिएटिव टीम को उनका क्रेडिट मिला है। इस फिल्म के डायरेक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि परेश रावल अक्षय कुमार के बिना फिल्म का अलग संस्करण बनाने की कोशिश कर रहे थे जिसे उन्होंने बिल्कुल भी उचित नहीं बताया हालांकि इस पर परेश रावल की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है।

अक्षय कुमार की ओर से क्या प्रतिक्रिया

अब तक ओ माय गॉड 2 फिल्म पर एक्टर अक्षय कुमार की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है इसलिए इस मामले में केवल परेश रावल और डायरेक्टर के बयान ही उपलब्ध मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े: Ranveer Singh ने छिपाया Pralay की शूटिंग से पहले अपना चेहरा… हंसल मेहता..

इस विवाद में किन बातों की पुष्टि हुई और क्या अभी स्पष्ट नहीं है?

फिलहाल इस मामले में आप और जवाब ही सीमित है ऑफिशियल तौर पर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म का मूल कॉन्सेप्ट किसने तैयार किया है इसकी जानकारी भी किसी को नहीं है किसी कानूनी डॉक्यूमेंट या रिकॉर्ड के आधार पर अभी भी परेश रावल ने कोई भी पुष्टि नहीं किया है। अगर भविष्य में अक्षय कुमार और इस फिल्म की टीम के द्वारा इसके बारे में कोई विस्तृत बयान दी जाती है तो इसके बारे में कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है की फिल्म का आईडिया किसका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *