पाकिस्तान की सुंदरी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा, 73 सालों में पहली बार भागीदारी, जाने कौन है अनिका

पाकिस्तान। 24 वर्षीय अनिका जमाल इक्बाल (अनीका मेराज) मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं। वह वियतनाम में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के 75वें संस्करण में हिस्सा लेंगी। ज्ञात हो कि पाकिस्तान अपने 73 साल के इतिहास में पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में आधिकारिक रूप से हिस्सा लेने जा रहा है। इसे पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के इतिहास का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, क्योकि अब तक पाकिस्तान ने कभी भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं भेजा था। इस बार अनिका जमाल के चयन के साथ यह स्थिति बदलने जा रही है।

अनिका रखती है अनुभव

24 वर्षीय अनिका जमाल अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव रखती हैं। वह इससे पहले मिस अर्थ, मिस ग्लोबल, मिस कॉस्मो, मिस इको इंटरनेशनल और मिस ऑरा इंटरनेशनल जैसे मंचों पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

कौन है अनिका

अनिका जमाल अकाउंटिंग और ऑडिटिंग में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। वह कोसोवो में आयोजित मिस फ्रीडम ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में चार खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी सक्रिय मौजूदगी ने उन्हें पाकिस्तान की प्रमुख ब्यूटी क्वीन के रूप में पहचान दिलाई है।

अनिका चाहती है सामाजिक बदलाव

अनिका जमाल का कहना है कि वह मिस वर्ल्ड जैसे वैश्विक मंच का उपयोग केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। उनका उद्देश्य पाकिस्तान में थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता बढ़ाना और उनके समर्थन को मजबूत करना है। उनका मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मंच सामाजिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बन सकता है।

कुछ खास बातें :

  • शिक्षा: वह अकाउंटिंग और ऑडिटिंग में मास्टर्स (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई कर रही हैं
  • अनुभव: वह ‘मिस अर्थ’, ‘मिस ग्लोबल’ और ‘मिस इको इंटरनेशनल’ जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य आयोजनों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं
  • उद्देश्य: मिस वर्ल्ड के माध्यम से, वह थैलेसीमिया (रक्त से जुड़ी बीमारी) के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती हैं
  • ऐतिहासिक महत्व: 73 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर मिस वर्ल्ड के मंच पर अपना कदम रख रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *