भोपाल में दोस्त ने गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, चलती बाइक पर वारदात को दिया अंजाम

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में रविवार की सुबह एक दोस्त ने अपने हे साथी की गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक ही बाइक में बैठ कर जा रहे मृतक आरोपी

पुलिस के अनुसार 21 साल का ताशी नामक युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था और प्राइवेट काम करता था। बताया जा रहा है कि सुबह ताशी अपने साथी अलीम उर्फ अल्लू व एक अन्य साथी के साथ बाइक से जा रहा था। ताशी बाइक में बीच में बैठा था जबकि आरोपी अलीम उसके पीछे बैठ कर बाइक से जा रहा था। बाइक उनका एक साथी चला रहा था। रास्ते में अलीम ने पिस्टल से ताशी के सिर पर गोली चला दिया। जिससे बाइक समेत तीन लोग गिर गए।

मौके पर हुई मौत

बताया जा रहा है कि सिर में गोली लगने के कारण ताशी की मौके पर ही मौत हो गई, वही घटना के बाद अलीम ने बाइक चला रहे अपने दूसरे साथी पर पिस्टल लगाते हुए न सिर्फ धमकाया बल्कि बाइक चलाने की बात कही और मौके से फरार हो गया। उसका साथी वापस लौट कर मौके पर पहुचा और पुलिस को इसकी सूचना दिया।

दोनों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ताशी और अलीम के बीच न सिर्फ विवाद हुआ था बल्कि मारपीट भी हुई थी। बाद में दोनों के बीच आपसी सुलह हो गई थी। माना जा रहा है कि उक्त घटना को लेकर अलीम रंजिश रखे हुए था और वह उसकी हत्या कर दिया, बहरहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है और युवक की हत्या मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी के पकड़े जाने एवं पुलिस जांच के बाद हत्या का कारण सामने आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *