पुणे। पुणे का बहुचर्चित केतन मर्डर केस में पुणे पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल किया है। जिसमें पुलिस ने केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन को लेकर कई अंहम बातों का उल्लेख किया हैं। ज्ञात हो कि 18 जून को लोहागढ़ के किले की उॅचाई से केतन अग्रवाल की नीचे खाई में गिरने के कारण मौत हो गई थी। यह मामला तब चर्चित हो गया, जब हादसा न होकर हत्या का संदेह केतन के घर वालों ने जताया। पुलिस की जांच में केतन की मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या का संदेह हुआ। उन पर आरोप है कि केतन की गिरने से नही बल्कि तय प्लान के तहत उसकी मंगेतर सिया और उसका प्रेमी चेतन ने धक्का देकर हत्या किए है।
पुलिस ने बारीकि से की जांच
बहुचर्चित केतन मर्डर केस में पुणे पुलिस ने एक-एक तथ्यों को पूरी तरह से तैयार करके अपनी चार्ज शीट में उल्लेख किया है। चार्जशीट को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। जिससे पूरे घटना की अदालत में सुनवाई हो सकें और मामला दूध का दूघ, पानी का पानी होकर दोषियों को सजा मिल सकें।
साजिश
पुलिस ने चार्जशीट में कई अंहम बातों का उल्लेख किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि यह हादसा नही है बल्कि 18 जून को केतन की लोहगढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच में पुलिस ने इसे हत्या की साजिश बताया है।
सीसीटीवी
लोहागढ़ के टिकट काउंटर के सीसीटीवी फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है।
मोबाइल
18 जून को चेतन के मोबाइल का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5.40 बजे तक बंद था। आरोप है कि उसने मोबाइल जानबूझकर दफ्तर में छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिले।
फोन कॉल
पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत मिलने का दावा है। इसे पुलिस ने कथित साजिश से जोड़ने वाला डिजिटल सबूत बताया है।
लोहागढ़
सिया 18 जून से चार दिन पहले केतन को लोहगढ़ ले गई थी। पुलिस का आरोप है कि वहां उसे चट्टान से धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह झाड़ी पकड़कर बच गया।
कैफे
पुलिस के अनुसार सिया और चेतन 17 जून को पुणे के एक कैफे में मिले थे। आरोप है कि दोनों ने लोहगढ़ के वीडियो और मैप देखकर हत्या की योजना पर चर्चा की।
रिहर्सल
चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि कैफे के पास दोनों ने केतन को धक्का देने के तरीके की कथित तौर पर प्रैक्टिस भी की थी।
सर्च हिस्ट्री
पुलिस के मुताबिक सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री में लोहगढ़ में 2025 में हुई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत से जुड़ी जानकारी मिली। इसके अलावा राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी सर्च का भी दावा किया गया है।
सुपारी
चार्जशीट में चेतन के दोस्त रितेश हांगे को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में रहने वाले रितेश के दोस्त के जरिए सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना सफल नहीं हुई। पुलिस ने उस दोस्त को गवाह बनाया है।
गवाह
चार्जशीट में करीब 80-85 गवाहों के बयान दर्ज हैं। इनमें 3 ऐसे गवाह भी बताए गए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर सिया और चेतन को घटना के दौरान देखा। पुलिस ने वाट्सएप चौट,फोटो, मोबाइल डेटा, सीडीआर, सीसीटीवी और तकनीकी जांच को भी अहम सबूत बनाया है।




