मध्य प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे हरदीप सिंह, एमपी का करेगे प्रतिनिधित्व

भोपाल। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी गुरूवार को राज्यसभा के लिए मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुन लिए गए है। केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के त्यागपत्र के बाद एमपी से खाली हुई राज्यसभा सीट पर बीजेपी ने हरदीप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। गुरूवार को दोपहर तीन बजे तक कोई दावेदार नही पहुचा और नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो गई, जिसके चलते रिटर्निंग ऑफिसर उमेश शर्मा ने श्री पुरी का प्रमाण पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौप दिए है।

दो उम्मीदवारों का निरस्त हो गया था प्रमाण पत्र

जानकारी के तहत उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र जमा किया था। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने और कांते सायन्ना का प्रस्तावक नहीं मिलने के आधार पर निरस्त हो गया था।

यूपी की जगह एमपी से उच्च सदन पहुंचे

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए पहुचे हरदीप सिंह पुरी का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा था। पार्टी ने इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश के स्थान पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया और अब वे मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुन लिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *