Jason Sanjay इन दिनों अपनी फिल्म सिग्मा को लेकर काफी चर्चा में देखने को मिल रहे हैं। तमिलनाडु के सीएम विजय के बेटे ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने एक्टिंग करने की बजाय डायरेक्टर बनने का रास्ता क्यों चुना? यह बातचीत उनके फिल्म के प्रमोशन के दौरान देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सपोर्ट और फिल्म के प्रति अपने जुनून के बारे में खुलकर बात की है।

Jason Sanjay ने बताया कैसे शुरू हुआ सिनेमा को लेकर सफर
जेसन संजय ने बताया कि बचपन से ही उनका फिल्म की दुनिया से काफी जुड़ाव रहा है। उनके पिता विजय तलापति एक एक्टर होने के साथ-साथ अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी है जिस कारण उन्हें फिल्म के सेट पर जाने का मौका करीब से देखने को बचपन में मिला है। इसी दौरान उनका इंटरेस्ट कैमरे के सामने आने के बजाय कैमरे के पीछे होने वाले काम की तरफ ज्यादा हो गया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह की फिल्मों को देखने और उनकी कहानी को समझने के लिए डायरेक्ट के प्रति उनका झुकाव और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। उनके अनुसार फिल्म बनाना और कहानी कहना हमेशा से उनकी पहली पसंद ही रही है।
ये भी पढ़े: Ramayana के Actor Adinath Kothare 15 साल बाद तलाक लेगे, लेकिन बेटी…
माता-पिता के भरोसे ने आसान बनाया ये फैसला
Jason Sanjay ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन पर ज्यादा भरोसा किया है उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से उन्हें किसी भी तरह का करियर को चुनने का दबाव नहीं दिया गया था। उन्हें अपनी पसंद का रास्ता चुनने की पूरी आजादी थी,Jason Sanjay का मानना है कि परिवार के विश्वास और सपोर्ट से उनके फैसले पर कायम रहने पर आत्मविश्वास मिला है। यही कारण है कि उन्होंने एक्टिंग करने के बजाय डायरेक्टर बनने का फैसला लिया।
एक्टिंग के ऑफर को भी कर चुके हैं मना
Jason Sanjay ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि उन्हें पहले एक्टिंग के लिए भी कई तरह के ऑफर आ चुके हैं लेकिन उन्होंने उन सभी ऑफर को स्वीकार नहीं किया क्योंकि उनका लक्ष्य शुरू से ही फिल्म निर्देशन करना था। जानकारी के अनुसार उन्होंने पहले भी स्पष्ट बताया कि वह खुद को एक्टर के रूप में नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने एक्टिंग करने की बजाय अपनी पहली फिल्म के निर्देशन करने को पूरा ध्यान दिया है।
अपनी पहली फिल्म Sigma को लेकर क्या बोले जेसन?
Jason Sanjay ने बताया कि सिग्मा की शुरुआत एक छोटे से आइडिया से ही शुरू हुई थी धीरे-धीरे इस विचार को विकसित करने पर यह पूरी कहानी तैयार होगी और इसे एक फिल्म का रूप उन्होंने दे दिया। उन्होंने बताया की फिल्म बनाने का पूरा प्रोसेस उनके लिए सीखने का अनुभव ही था फिलहाल वह अपनी पहली फिल्म के जरिए ऑडियंस के सामने निर्देश के रूप में अपनी एक नई शुरुआत करने वाले हैं।
ये भी पढ़े: Prabhas की Fauzi की रिलीज डेट तय, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान
सोशल मीडिया पर बढ़ी हुई है चर्चा
Jason Sanjay का इंटरव्यू सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई और सोशल मीडिया पर लोग जैसन संजय के निर्देशन को लेकर काफी तारीफ भी करने लगे हैं वहीं ऑडियंस के बीच उनकी पहली फिल्म सिग्मा को लेकर इंटरेस्ट भी बढ़ चुकीहै।




