Muqabla Dance Video: उड़ीसा की रहने वाली टीचर और कंटेंट क्रिएटर मोती बेहरा का मुकाबला गाने का डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मोती बेहरा एक इंस्टाग्राम यूजर है जिन्होंने मशहूर गाने मुकाबला पर डांस किया है उनकी वीडियो की ऊर्जा एक्सप्रेशन और स्टेप्स सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की वजह बने हुए हैं।

Muqabla Dance वीडियो क्यों बना हुआ है विषय?
मोती बेहरा जो की कंटेंट क्रिएटर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकाबला डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया वीडियो अपलोड होने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और शेयरभी किया। कमेंट सेक्शन में कई सारे यूजर्स उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति की तारीफ करने लगे। इस वीडियो में मोती ने गाने के लोकप्रिय स्टेप्स को अपने अंदाज में पेश किया है कई यूजर्स ने तो लिखा कि उन्होंने मूल गाने की यादें ताजा कर दी।
ये भी पढ़े: Sumona Chakravarti ने कराई एंडोमेट्रियोसिस surgery, शरीर पर निशान…
आखिरी कौन हैं मोती बेहरा?
मोती बेहरा कोई सेलिब्रिटी नहीं है बल्कि उड़ीसा की रहने वाली एक साधारण एक टीचर महिला है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर डांस वीडियो बनाकर भी शेयर करती है उनके कई सारे वीडियो पहले भी ऑडियंस को काफी पसंद आए हैं लेकिन Muqabla Dance की वीडियो ने पहले की वीडियो की तुलना में कहीं ज्यादा पहचान दिलाई है। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान एक ऐसे क्रिएटर के रूप में बनी है जो पारंपरिक और लोकप्रिय गाने पर अपनी अलग से प्रस्तुति देता है उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
सोशल मीडिया पर कैसी मिली रिएक्शन?
उनके वीडियो पर हजारों लाइक्स और बड़ी संख्या में कमेंट आए हैं कहीं यूजर्स ने तो उनकी डांस की तुलना मशहूर कारोलियोग्राफर और अभिनेता प्रभु देवा जैसे लोकप्रिय गाने के प्रस्तुति से भी की है। हालांकि वीडियो को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं बताया गया है वायरल होने का आधार मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा वीडियो को पसंद करना ही बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े: डाकिया डाक लाया की रिकॉर्डिंग में साइकिल लेकर क्यों आए थे Kishore Kumar?
वायरल वीडियो से क्या मिल रहा मैसेज
Muqabla Dance करती हुई एक साधारण महिला मोती बेहरा का यह वीडियो दिखाता है कि सोशल मीडिया पर आम लोगों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका अब मिलने लगा है टीचर होने केबावजूद उन्होंने अपने डांस के शौक को जारी रखा उसी का परिणाम है कि आज उनका वीडियो देशभर में पसंद किया जा रहा है।




