मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को लगेगे पंख, 8144 करोड़ से बनेंगे 11 इंडस्ट्रियल पार्क

भोपाल। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ़्तार देने की तैयारी है। मध्य प्रदेश सरकार भारत सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 9 हज़ार 47 एकड़ में 11 नए प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क लगाने की तैयारी में हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा और नए निवेश आने की संभावनाएं खुलेंगी। सरकार इसके माध्यम से नए निवेश आकर्षित करना चाहती है। इसके केंद्र सरकार की भव्य योजना के अंतर्गत तैयार किया जायेगा।

राज्य के अलग अलग हिस्सों में तैयार किये जायेंगे पार्क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया यह इंडस्ट्रियल पार्क प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में बनाये जायेंगे। जिससे औद्योगिक विकास का लाभ पूरे प्रदेश को मिल सके। और प्रदेश सभी क्षेत्रों में सभी को सामान रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हों। इन सभी पार्कों को प्लग एंड प्ले स्कीम के तहत बनाया जायेगा। इन औद्योगिक पार्कों में निवेशकों को पहले से तैयार बुनियादी ढांचा मिलेगा। इससे इंडस्ट्रियल पार्क लगाने में समय लगेगा और खर्च काम आएगा। इससे राज्य में निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आमतौर पर किसी भी उद्योग को लगाने से पहले ज़मीन, बिजली सड़क और अन्य इंतज़ाम करना पड़ता है, लेकिन प्लग एंड प्ले में ये सुविधाएं पहले से तैयार मिलती हैं।

किन किन क्षेत्रों में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क

प्रस्तावित 11 औद्योगिक पार्कों में उज्जैन में अवंतिका इंडस्ट्रियल सेंटर, धार के भेंसोला क्षेत्र में पार्क विकसित किये जायेंगे। देवास-शाजापुर के पिपलरावांन-पालीकालन में और रतलाम के पलसोड़ी में भी औद्योगिक पार्क प्रस्तावित है। सीहोर के आष्टा इंडस्ट्रियल क्लस्टर में सागर के मसवासी ग्रांट, गुना के चौनपुरा, ग्वालियर के मोहना में औद्योगिक पार्क बनाए जायेंगे। इसके अलावा जबलपुर के धरमपुरा, कटनी के सिमरा और रीवा शिवसागर भी इस योजना में सम्मिलित किया गए हैं।

9 हज़ार 47 एकड़ में 8144 करोड़ से बनेंगे

11 औद्योगिक पार्कों कुल 9 हज़ार 47 एकड़ में विकसित किया जायेगा। इस योजना में सरकार 8144 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। नए स्थान पर रोजगार लगने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे प्रदेश के युवाओं को नौकरी की तलाश में कहीं बाहर नहीं जाना होगा और प्रदेश में ही अलग अलग स्थानों पर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

इस तरह के बढ़ेगे उद्योग

इन औद्योगिक पार्कों के जरिये विभिन्न उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें टेक्सटाइल उद्योग, फार्मा, ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी, सेमीकंडक्टर और आईटी क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा। एनीमेशन, विसुअल और कॉमिक्स क्षेत्र पर भी ध्यान दिया जाएगा। धार के भेंसोला में पार्क को टेक्सटाइल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, इसका विस्तार पहले से मौजूद पीएम मित्रा पार्क से जुड़ा होगा।

महिलाओं को भी अवसर

सरकार ने औद्योगिक विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन क्षेत्रों में महिलाओं लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा। यहां सीसीटीवी निगरानी, डे-केयर सेंटर, स्वास्थ्य सुविधाएं, आधुनिक कैंटीन और हॉस्टल भी बनाये जा रहे हैं। जिससे महिलाएं बिना किसी चिंता के काम कर सके। सरकार लम्बे समय से मध्य प्रदेश को देश के औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है। इन पार्कों का लगना उस दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *