23 अप्रैल को होगा रीवा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव, 13 से भरे जाऐगे फार्म

रीवा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी सूर्यनाथ पांडे ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 13 से 15 अप्रैल तक नामांकन भरे जाऐगे और 16 अप्रैल को उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि जो उम्मीदवार पूर्व में फार्म भर चुके है उन्हे 100 रूपए का केवल फार्म भरना होगा।

23 अप्रैल को वोटिंग

चुनाव अधिकारी ने बताया कि 23 अप्रैल को मतदान करवाया जाएगा और सुबह 10 बजे से अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 13 व 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसी दिन शाम 5:30 बजे प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी।

मतदान 23 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 24 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। चुनाव से जुड़े सभी कार्यक्रम पुराने जिला न्यायालय स्थित जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय रीवा में संपन्न होंगे।

उन्होने बताया कि इस बार चुनाव में महिला आरक्षण के तहत कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि अन्य पदों पर भी वे आवेदन फार्म भर सकेगी। उच्चतम न्यायालय के दीक्षा एन. अम्ब्रुथेश बनाम कर्नाटक राज्य मामले में दिए गए निर्णय के अनुसार अधिवक्ता संघ के चुनाव में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण अनिवार्य किया गया है। इसी आदेश के पालन में जिला अधिवक्ता संघ रीवा के चुनाव में कोषाध्यक्ष का एक पद तथा कार्यकारिणी के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

बढ़ेगी सरगर्मी

अधिवक्ता संघ चुनाव का ऐलान होने के साथ ही न्यायालय परिसर में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं। एक बार फिर अधिवक्ता अपना नए नेता का चुनाव करेगे। ज्ञात हो वर्तमान अधिवक्ता संघ अघ्यक्ष राजेन्द्र पांडे लगातार चुनाव जीत कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्हाल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *