रीवा : प्रार्थना सभा में हंगामा, लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप, दो लोगों पर FIR

Allegation of religious conversion through inducement in Rewa

रीवा: जिले की सोहागी बस्ती में रविवार दोपहर एक कमरे के अंदर चल रही प्रार्थना सभा के दौरान भारी हंगामा मच गया, जब बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आयोजकों पर रुपए व अन्य सुविधाओं का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया।

विरोध प्रदर्शन और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद पुलिस सभी संबंधित पक्षों को थाने ले आई। इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर सोहागी थाने में प्रथम दृष्ट्या दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि यह एक गंभीर विषय है और पुलिस शिकायत में सामने आए सभी बिंदुओं तथा तथ्यों पर बारीकी से विवेचना कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए अन्य नाम भी जोड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *