मदन मित्रा हुए बागी! रेबल TMC में शामिल होकर क्या बोले?

Madan Mitra RebelTMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल देखी जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के विश्वसनीय रहे मदन मित्रा (Madan Mitra) ने उन्हें झटका देते हुए बागी ऋतब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) की अगुवाई वाली टीएमसी (RebelTMC) को ज्वाइन कर लिया है. ममता जिस वक्त कांग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था, उस समय मदन मित्रा उनके साथ खड़े हुए थे. हालांकि, अब उन्होंने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

मित्रा ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की सभी राष्ट्रीय और राज्य समितियों से इस्तीफा दे दिया था. विधायक ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी इस्तीफा दे दिया है. मित्रा ने बागी नेता से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मैंने अपना कमरा बदला है, मकान नहीं. मैं टीएमसी का ही हिस्सा हूं.

मदन मित्रा ने कहा कि- मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वे छह महीने या एक साल के लिए अलग हो जाएं. मैंने उनसे कहा था,आइए हम पार्टी को मजबूत करें, फिर आप वापस आकर अपनी सीट ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.

बता दें कि मित्रा के तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट में शामिल होने का फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब उनके ऊपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कस रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को ईडी ने मदन मित्रा की पत्नी और उनके दो बेटों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला म्युनिसिपल भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। हालांकि पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने कहा कि ईडी समन से उनके पाला बदलने का कोई लेना देना नहीं है.

देखा तो बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अपने राजनीतिक जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. सत्ता जाते ही उनकी पार्टी के 80 में से 58 विधायकों ने उनका साथ छोड़कर अलग गुट बना लिया और उनकी पार्टी के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 ने भी बगावत करते हुए NDA समर्थित NCPI ज्वाइन कर ली, राज्यसभा में भी टीएमसी के 13 सांसदों में से 4 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया और अब उनके भरोसेमंद मदन मित्रा ने भी साथ छोड़ दिया अब ममता के पास सिर्फ 8 लोकसभा सांसद और 21 विधायक बचे हैं. बहरहाल मदन मित्रा के बगावती होने पर ममता बनर्जी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, वैसे इस मसले पर हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को सब्स्क्राइब जरूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *