प्रेमिका से बात नही हुई तो उॅचे टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, एमपी के 18 वर्षीय युवक को गुजरात की नाबलिंग से लव, पहुचा प्रशासन

दमोह। लव स्टोरी को फिल्मों में जितनी मोहब्बत के साथ फिल्माया गया है उसका उदाहरण युवाओं में देखने को मिल जाता है जब बसंती के लिए वीरू अपने जान की परवाह किए बिना उॅचे टॉवर पर चढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला एमपी के दमोह जिला अंतर्गत रजपुरा थाना के सगोनी गांव से सामने आ रहा है। यहां रहने वाला 18 वर्षीय युवक गुजरात की एक नाबालिक लड़की से प्रेम करता है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह वह 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के इस कदम से गांव के लोगो में खलबली मच गई और वे युवक को समझाइस देते रहे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नही हुआ।

मौके पर पहुचा प्रशासन

प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़े युवक के इस कदम के बाद गांव के लोगो ने प्रशासन को इसकी सूचना दिए। मौके पर पुलिस एवं अधिकारी पहुचे और युवक को समझाइस दिए कि उनके बालिंग होने पर दोनों का विवाह करवाया जाएगा। काफी समझाइस के बाद युवक माना और वह 200 फिट उॅचे टॉवर से नीचे उतरा। जिसके बाद प्रशासन और गांव के लोगो ने राहत की सांस लिए।

गुजरात में काम के दौरान हुई थी जान-पहचान

जानकारी के तहत 18 वर्षीय युवक परिजनों के साथ गुजरात काम करने गया था। उसकी जान पहचान एक नाबलिग लड़की से हो गई थी। वह लड़की को लेकर गांव आ गया। इसी बीच तलाश करते हुए लड़की की मां और पुलिस युवक के गांव पहुची और उसे वापस गुजरात लेकर चली गई। टॉवर पर चढ़े प्रकाश कहना था कि जब से लड़की अपनी मां के साथ गुजरात गई है तब से उसकी बात नहीं हुई। पिछले एक हफ्ते से वह उसे याद कर रहा है। इसी के चलते टावर पर चढ़ गया था।

ऐसे सुलझा मामला

प्रेमिका के लिए टॉवर में चढ़े युवक को प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश देकर नीचे उतारा गया है। अधिकारियों का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की नाबालिग है। जब युवक नीचे उतर आया तब दोनों पक्ष के परिजनों ने आपस में बात की। दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि जब लड़की बालिग हो जाएगी तब इन दोनों का विवाह करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *