एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म Eetha का टीजर हाल ही में social media platform पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप सिनेमा घरों में एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान रिकॉर्ड हुई थी इसके बाद वीडियो तेजी से इंटरनेट में फैलने लगाहै। टीजर सामने आने के बाद फिल्म और श्रद्धा कपूर के नए रोल को लेकर ऑडियंस के बीच चर्चा बढ़ चुकी है।

Eetha Teaser लीक होने के बाद चर्चा
जानकारी के अनुसार Eetha फिल्म का टीजर आधिकारिक डिजिटल रिलीज होने से पहले ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। इस वायरल क्लिप में श्रद्धा कपूर का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है जिसके बाद कई सारे यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया। हालांकि फ़िल्म निर्माता की ओर से टीजर लीक होने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
ये भी पढ़े: Cocktail 2 Review: प्यार और दोस्ती की ये कहानी ऐसी होगी? सोचा भी नहीं..
फिल्म में श्रद्धा कपूर निभा रही हैं एक अहम किरदार
Eetha फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार बेटा बाई भाऊ मांग नारायण गवांकर के जीवन से प्रेरित एक बायोपिक मूवी है। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर है वायरल टीजर में श्रद्धा कपूर एक गर्भवती महिला के रूप में नजर आ रही है और बाद में मंच पर प्रस्तुति देती हुई नजर आतीहै। इससे यह संकेत मिलता है की फिल्म में उनके किरदार के कई अलग-अलग पहलू भी देखने को मिलेंगे।
फिल्म Eetha Teaser पर सोशल मीडिया रिएक्शन
Eetha Teaser सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे यूजर्स के द्वारा कमेंट किया जा रहे हैं कि स्त्री एज बैक, ऑडियंस का मानना है कि श्रद्धा कपूर एक बार फिर एक मजबूत महिला का रोल करती हुई नजर आएगी। हालांकि यह केवल एक शुरुआती रिएक्शन है जिसमें फिल्म की गुणवता का आकलन रिलीज के बाद होगा।
अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिल्म की रिलीज डेट और टीजर को लेकर अभी भी फिल्म डायरेक्टर की ओर से विस्तृत जानकारी शेयर नहीं की गई है। फिल्म से जुड़ी जानकारी समय-समय पर बताई जाएगी ऐसे में ऑडियंस की नजर फिल्म के ऑफिशल टीजर और ट्रेलर रिलीज पर बनी हुईहै।
ये भी पढ़े: फिल्म Lagaan से शुरू हुई Amin Hajee की Love Story.. मिला जिंदगी भर साथ
अब फिल्म से क्या हैं उम्मीदें?
श्रद्धा कपूर पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में दिख रही थी ऐसे में अब Eetha फिल्म उनके करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म मानी जा रही है। अगर यह फिल्म अपनी कहानी डायरेक्टर और एक्टिंग के दम पर ऑडियंस की उम्मीद पर खड़ी उतरती है तो यह उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक होगी।




