भारतीय रेल एक नए युग में करेगी प्रवेश, हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का सपना पूरा, ऐसा होगा पहला सफर

नईदिल्ली। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही कंम समय में यात्रा पूरा कराने के लिए भारतीय रेल लगातार प्रयास कर रही है। उसी कड़ी में वंदे भारत के बाद अब सबसे तेज चलने वाली हाई-स्पीड रेल नेटवर्क यानि की बुलेट ट्रेन का सपना भी अपना वास्तविक रूप लेने के लिए अग्रसर है और जल्द ही मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ लगाऐगी।

रेल मंत्री ने साझा की जानकारी

भारत के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा किए है। उन्होने कहा है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इस परियोजना का पहला चरण अगले साल (2027) शुरू होने जा रहा है। इस रेल परियोजना की शुरूआत होने से भारतीय रेलवे एक नए युग में प्रवेश करेगी।

ऐसा होगा पहला सफर

बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर रेल मंत्री ने जो जानकारी साझा किए है। उसके तहत शुरुआत में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत से बिलिमोरा के बीच पहला सेक्शन चालू किया जाएगा। इसके बाद एक-एक करके इस हाई स्पीड ट्रेन सुविधा को बढ़ाया जाएगा। जिसके तहत वापी से सूरत, वापी से अहमदाबाद, अहमदाबाद से ठाणे और अंत में अहमदाबाद से मुंबई तक इस रेल सेवा को चालू कर दिया जाएगा। रेल मंत्रालय से भी जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह प्रोजेक्ट अब अपने पीक फेस में पहुच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *