IND vs ZIM T20 World Cup 2026 : भारतीय टीम ने जिम्बाबे को चटाई धूल, हार के साथ जिम्बाब्वे सेमीफाइनल से बाहर

IND vs ZIM T20 World Cup 2026 : साउथ अफ्रीका से मिली पिछली हार को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल दो अंक हासिल किए, बल्कि अपने नेट रनरेट में भी बड़ा सुधार किया है।

भारतीय बल्लेबाजों ने खेली तूफानी पारी। IND vs ZIM T20 World Cup 2026

भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने धुंआधार पारी खेली अभिषेक शर्मा में पिछले मैचों की विफलता को भुलाते हुए उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन बनाए। तो हार्दिक पांड्या ने एक परफेक्ट फिनिशर के रूप में 23 गेंदों में 50 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा में अंत में तेज प्रहार करते हुए मात्र 16 गेंदों में 44 रन जोड़ दिए।

जिम्बाब्वे की टीम पर भारी पड़ी अर्शदीप की गेंदबाजी।

257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने अकेले संघर्ष करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। भारतीय गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

सेमीफाइनल से बाहर हुई ज़िम्बाब्वे। IND vs ZIM T20 World Cup 2026

इस हार के साथ जिम्बाब्वे की टीम अब सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है। वहीं, भारतीय टीम के लिए अब सेमीफाइनल की राह स्पष्ट है। टीम इंडिया को अपना स्थान पक्का करने के लिए 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *