नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने विदेशी दौरे के दौरान शुक्रवार को सबसे पहले अबूधाबी पहुंचे, हांलाकि उनका यह दौर अल्प प्रवास का रहा। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े एमओयू भी साइन किए गए। विदेश मंत्रालय से जो जानकारी आ रही है उसके तहत दोनों देश के नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की। यूएई में पीएम मोदी के पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया।
180 मिनट का रहा दौरा
प्रधानमंत्री मोदी का यूएई दौरा बहुत छोटा रहा और केवल तकरीबन 180 मिनट का था। इस दौरान दोनों देश के नेताओं ने कई मुद्रदों पर चर्चा किए है। राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक के साथ ही पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात हुई।
5 देशों की यात्रा पर पीएम मोदी
दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच देशों की यात्रा पर है और यात्रा की शुरूआत ही यूएई से किए है। इसके बाद पीएम नीदरलैंड्स के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे। पीएम 15 से 17 मई तक यानि की 3 दिनों तक नीदरलैंड दौरे पर रहेगे। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है।




