दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम का फैसला लिया है, इतना ही नही प्रत्येक सोमवार को कर्मचारी मेट्रो से सफर करके कार्यालय पहुचेगे। वहीं सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी।
पीएम मोदी के आवाहन पर फैसला
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों की बचत, ‘वोकल फॉर लोकल’ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की ओर से व्यापक जनभागीदारी अभियान ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ की घोषणा की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है. इसके लिए मेरा भारत मेरा योगदान स्कीम शुरू की गई है।
अधिकारियों के पेट्रोल-डीजल में कटौती
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को जो पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है, उसमें 20 फीसदी की कटौती की जाएगी. हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम करेंगे. यानी अफसर और कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे. दिल्ली में जितनी भी सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी है उनके लिए 58 बसों को तैनात किया जाएगा, जो कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक चलाई जाएंगी।




