सतना में डॉक्टर ने मरीज की काट दी स्वस्थ किडनी, मौत से मचा हंगामा, कई थानों की पहुची पुलिस से झड़प

सतना। एमपी के सतना शहर में सोमवार की रात उस समय हंगामा हो गया। जब पथरी के मरीज की ईलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि ऑपरेशन करने के दौरान डॉक्टर ने उसकी स्वस्थ दूसरी किडनी में चीरा मार दिया। अत्याधिक ब्लड निकलजाने के कारण अंततः मरीज की मौत हो गई। युवक की मौत होने एवं डॉक्टर की लापरवाही से नाराज मृतक के परिजन अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठ गए। वे दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहें।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सतना के मुख्तियारगंज स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताते है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी और 4 अप्रैल को पाठक नर्सिंग होम में करीब 5 घंटे तक सर्जरी चली। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसके स्वस्थ किडनी में भी कट लग गया।

रीवा के लिए कर दिया था रेफर

ऑपरेशन के बीच तबियत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मरीज को रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी मरीज की जान नही बच पाई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन मृतक रवि का शव लेकर सतना पहुचे और अस्पताल के सामने धरना पर बैठ गए।

कई थानों की बुलाई गई पुलिस

अस्पताल के बाहर परिजनों के बढ़ते आक्रोश एवं प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच पुलिस की बहस और झड़प हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गई। वही 5 लाख रुपए के चेक और 50 हजार रुपए नकद तात्कालिक सहायता दिलाई गई है, साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीएम रिर्पोट के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर ने मानी गलती

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह परिजन से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर अपनी गलती स्वीकार करते और मामले को शांत करने की अपील करते दिख रहे हैं। बहरहाल पुलिस एवं जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है और जांच रिर्पोट सामने आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *