Handwash: संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए हैंड वॉश की भूमिका सबसे जरूरी बताई जाती है। डॉक्टर का कहना है कि सही समय पर हाथ धोने की आदत कहीं प्रकार के खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया से हमें सुरक्षा दे देती है। खास तौर पर बदलते मौसम और बढ़ते इन्फेक्शन के बीच हाथ साफ रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो चुका है।

हाथों से तेजी से फैलते हैं ये कीटाणु
दिन भर में हम मोबाइल दरवाजे पैसे सार्वजनिक जगह और अन्य दूसरी चीजों को छूते रहते हैं। इन सत्ता पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस आसानी से हमारे हाथों में पहुंच जाता है। जब हाथ आपके आंख, नाक और मुंह तक लेकर जाते हैं तो इन्फेक्शन शरीर में प्रवेश करने का खतरा रहता है। डॉक्टर के अनुसार पेट का संक्रमण फ्लू और फूड प्वाइजनिंग जैसी दिक्कतें इन्हीं लापरवाही के कारण होती है कि हम गंदे हाथों से खाना खा लेते हैं या फिर hand wash बहुत कम करते हैं।
ये भी पढ़े: बिना सिगरेट पिए ही फेफड़े हो रहे खराब, तेलंगाना में बढ़ा Cancer का खतरा..
खाने से पहले Handwash क्यों है जरूरी
डॉक्टर ऐसा बताते हैं कि खाना खाने या बनाने से पहले व्यक्ति को अपना हाथ साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर हाथों पर मौजूद कीटाणु पूजन पहुंच जाते हैं तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यहां तक महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इन लोगों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है।
आप इन परिस्थितियों में जरूर धोएं हाथ
हेल्थ डिपार्टमेंट और मेडिकल एक्सपर्ट्स के द्वारा खास तौर पर सलाह दी जाती है कि वह बाहर से घर लौटने के बाद, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद, खांसी या फिर सीखने के बाद और किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने के दौरान अपने हाथ को जरूर साफ करें। इसके अलावा कच्ची सब्जियां या फिर मन शादी भी छूने पर Handwash करना बहुत जरूरी होता है।
सिर्फ पानी ही नहीं, सही तरीका भी अहम
डॉक्टर ऐसा बताते हैं कि सिर्फ पानी से हाथ धो लेना पर्याप्त नहीं होता है साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ साफ करने चाहिए। हाथ धोते समय उंगलियों के बीच नाखूनों के आसपास और कलाई तक अच्छी तरह सफाई करना चाहिए अगर साबुन पानी उपलब्ध नहीं है तो एल्कोहल बेस्ड सेनीटाइजर use करें।
ये भी पढ़े: क्या Social Media बन रहा है उदासी और तनाव से बचने का नया सहारा?
छोटी छोटी आदत से मिल सकती है बड़ी सुरक्षा
डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि नियमित हैंड वॉश करके एक आसान और बेहद असरदार आदत अपनाया जा सकता है। इससे न केवल सिर्फ व्यक्ति खुद तक सुरक्षित रहता है बल्कि परिवार और आसपास के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा भी कम हो जाताहै। साफ सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अब लोगों को हाथ धोने की आदतों को भी अपने दिन का जरूरी हिस्सा बनना चाहिए।




