रीवा: अखिल भारतीय गोस्वामी सभा ने महंत अभिषेक भारती को मनोनीत किए गए जिला अध्यक्ष

Mahant Abhishek Bharti has been appointed as the District President by the Akhil Bharatiya Goswami Sabha.

अखिल भारतीय गोस्वामी सभा मध्य प्रदेश के तहत रीवा जिले में नए नेतृत्व का चयन किया गया है, जिसमें महंत श्री अभिषेक भारती (राहुल भारती) को रीवा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया और बैठक के दौरान समाज के भीतर भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित रहे।

इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विंध्य क्षेत्र प्रभारी श्री सत्यराज गोस्वामी, रावेंद्र गिरी बबलू (संगठन सचिव एवं विंध्य क्षेत्र सह प्रभारी), श्री विष्णु चरण गोस्वामी (संभागीय संयुक्त सचिव), सत्यदेव भारती (संभागीय संयुक्त सचिव), मनोज गिरी (संभागीय संगठन मंत्री), ब्रजकिशोर भारती (संभागीय संगठन मंत्री), और फूलमती मंदिर पुजारी शिवपुरी (संभागीय उपाध्यक्ष) विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में सुमेश गिरी, राकेश गिरी, सुनील गिरी, अमित, छोटे भारती, धरी निलेश भारती, आनंद भूषण भारती तथा संतोष भारती ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री सतीश सिंह, रिंकू सिंह, अरुण मिश्रा, मां बीहर गंगा आरती के अध्यक्ष सिद्धार्थ तिवारी, अर्जुन गिरी, आशीष भारती इत्यादि सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहकर इस आयोजन का हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *