Grammys 2026: Bad Bunny Triumphs बने Album of the Year

Grammys 2026: Bad Bunny Triumphs बने Album of the Year

Historic Night at Grammys 2026: Los Angeles में 1 फरवरी 2026 की रात ग्रैमी अवॉर्ड्स में संगीत की दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक पर इतिहास गढ़ा गया। इस साल की प्रमुख घोषणा Album of the Year पुरस्कार Bad Bunny को उनके स्पैनिश-भाषा वाले एल्बम Debi Tirar Mas Fotos के लिए दिया गया, जो इस श्रेणी में पहला स्पेनिश-भाषा एल्बम है। यह जीत लैटिन संगीत और वैश्विक म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की तरह मानी जा रही है।

Grammys 2026: Bad Bunny Triumphs बने Album of the Year

प्रमुख Grammys पुरस्कार और विजेता

Record of the Year का खिताब “luther” के लिए Kendrick Lamar और SZA को मिला, जो बड़े awards जीतने में से एक रहे। Kendrick Lamar ने इस वर्ष कुल पांच पुरस्कार अपने नाम किए है और उन्होंने हिप-हॉप में सबसे ज़्यादा ग्रैमी जीतने वाले कलाकारों में अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है। Song of the Year का अवार्ड “Wildflower” के लिए Billie Eilish और Finneas को मिला, जो उनके क्रिएटिव और इमोशनल गीत लिखने के लिए फेमस है। सबसे बढ़ती हुई श्रेणी Best New Grammys Artist का पुरस्कार ब्रिटिश कलाकार Olivia Dean ने जीता, जिन्होंने अपने करियर की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता के साथ सभी आलोचकों को ज्यादा चौंका दिया है।

ये भी पढ़े : Dalai Lama wins first Grammy Award for best audio book

Grammys 2026, विविध प्रतिभाओं का सम्मान

2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स ने संगीत की विविधता को भी सम्मानित किया है। Bad Bunny के अलावा, Lady Gaga ने अपने एल्बम Mayhem के लिए Best Pop Vocal Album जैसे बड़े पुरस्कार जीते और Lola Young ने Best Pop Solo Performance के ज़रिये खुद को स्थापित किया है। कुछ अनूठी जीतों में K-Pop Demon Hunters के “Golden” को Best Song Written for Visual Media का पुरस्कार मिला है, जो K-Pop संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाता है।

अवार्ड नाइट के मुख्य तथ्य

Album of the Year, Debí Tirar Más Fotos, Bad Bunny को मिला। Record of the Year luther, Kendrick Lamar & SZA को मिला। Song of the Yea का खिताब Wildflower, Billie Eilish & Finneas को मिला। Best New Artist का अवार्ड Olivia Dean को मिला। Best Pop Vocal Album का अवार्ड Mayhem, Lady Gaga को दिया गया है। यह समारोह लॉस एंजेलिस के एरीना में मुख्य रूप से आयोजित किया गया, जिसकी मेज़बानी ट्रेवर नोहा ने की है। सांस्कृतिक विविधता और संगीत के अलग-अलग रूपों का यह उत्सव हर साल की तरह इस बार भी संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बना रहा।

ये भी पढ़े : Rohit Shetty के जुहू घर के बाहर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने शुरू की गहन जांच

Grammys अवार्ड पर प्रतिक्रिया

2026 के ग्रैमी अवार्ड न केवल संगीत के बेहतरीन कलाकारों को सम्मानित करने का माध्यम रहा बल्कि ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में भाषा और विविधता को भी एक मंच दिया।Bad Bunny की ऐतिहासिक जितने या दिखाया है कि अब भाषा की सीमा के बावजूद बेहतर संगीत को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *