गूगल कंपनी ने अपनी नई पिक्सल 11 सीरीज भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें नई टेंशर g6 चिपसेट, बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स और कैमरा अपग्रेड पर खास ध्यान दिया है। अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Google Pixel 11 की कीमत और फीचर्स आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।

गूगल पिक्सल 11 की भारत में कीमत क्या है?
Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत भारत में 89999 रुपए रखी गई है। यह कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है। वही 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 104999 रुपए होने वाली है।
पिक्सल 11 के प्रीऑर्डर 12 अगस्त से शुरू हो चुके हैं और इसकी डिलीवरी की शुरुआत 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी। पूरी सीरीज की बात की जाए तो गूगल पिक्सल 11 प्रो की शुरुआती कीमत 119999 रुपए और पिक्सल 11 प्रो एक्सेल की कीमत 134999 रुपए है। वही फोल्डेबल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की कीमत 186999 रुपए रखी गई है।
ये भी पढ़े: Google Pixel 9a Hindi Review: गूगल पिक्सल 9a के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत
Google Pixel 11 मैं ऐसा क्या है?
गूगल पिक्सल 11 में 6.3 इंच का एक्टुआ डिस्प्ले दिया गया है, जो 60HZ से 120HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में गूगल टेंशन G6 प्रोसेसर मिलता है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोज की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ में टाइटन M3 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर भी दिया गया है। कैमरे के बारे में अगर बात हो तो फोन में 48 एमपी का मुख्य कैमरा, 13 एमपी अल्ट्रा वाइड और 10.8 एमपी टेलिफोटो कैमरा मिल जाता है। यह 30 गुना तक सुपर जून सपोर्ट कर सकता है सेल्फी के लिए 10.5 एमपी का इसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है।
AI फीचर्स पर क्या है गुगल का फोकस
इस बार गूगल पिक्सल 11 में गूगल ने gemini इंटेलिजेंस को और भी ज्यादा बेहतर किया है। फोन में वॉइस से टेक्स्ट जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं जो बोलकर लिखी गई बातों को ज्यादा साफ तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S25 Edge फटाफट से जानें क्या है फीचर्स और स्पेक्स
क्या आपको गूगल पिक्सल 11 खरीदना चाहिए?
गूगल पिक्सल 11 की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई फोकस्ड सॉफ्टवेयर, टेंशन g6 और कैमरा सिस्टम है। हालांकि 89,999 रुपए की शुरुआती कीमत इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखती है। इसलिए इसको खरीदने से पहले इसके कैमरा, एआई फीचर्स और पिक्सल के सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को अपनी जरूरत के अनुसार से देखना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर गूगल पिक्सल 11 उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो प्रीमियम कैमरा गूगल के एआई फीचर्स और लंबे सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं।



