एमपी में हिट एंड रन, नशेड़ी कार चालक ने 8 लोगो को कुचला

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हिट एंड रन सामने आया है। यहां एक नशेड़ी कार चालक की गलत ड्राइविंग के चलते तकरीबन 7 से 8 लोग घायल हो गए और उन्हे ईलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा है। जानकारी के तहत यह घटना ग्वालियर शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र की है। कार, रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही थी, यहां बेकाबू होकर कार न सिर्फ दौड़ती रही बल्कि एक-एक करके 8 लोगों को घायल कर दिया। कार का लोगो ने पीछा करके किसी तरह से रूकवाए और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

इधर से उधर भागते रहें लोग

कार को आधी रात चालक जिस तरह से चला रहा था। उसे देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते रहें और कार सड़क पर दौड़ती रही है। अच्छा रहा कि यह हादसा आधी रात को सामने आया, इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक कंम था। अगर ट्रैफिक के समय इस तरह की घटना होती तो दर्जनों लोग हादसे का शिकार हो सकते थें।

पूर्व में भी आ चुके है मामले

एमपी में नशेड़ी चालकों की करतूत का यह कोई पहला मामला नही है। इसके पूर्व भी नशे में धूत वाहन चालक इसी तरह से सड़क पर उत्पात मचाते हुए सड़क पर निकलने वालों को अकाल ही काल के गाल में पहुचा दिए। इसके बाद भी सड़कों पर नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नही लिया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों के हौंसलें बुलंद है। ऐसा भी नही है कि नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस के पास कानून नही है, लेकिन उसका पालन नही हो रहा है। वाहन चालक कितनी क्षमता से नशा करके वाहन चला रहा है इसके लिए पुलिस के पास एल्को मीटर भी रहता है, लेकिन पुलिस वाहन चालकों पर शायद इस उपकरण का उपयोग ही नही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *