Tiger Shroff Firing Case: नौवीं में फेल रेहान के परिवार ने खोले चौंकाने वाले राज

Tiger Shroff Firing Case: The story of Rehan, who failed the ninth grade; family reveals several details

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत के रहने वाले रेहान की गिरफ्तारी होने के बाद उसके परिवार से जुड़ी कई सारी जानकारियां भी सामनेआई है। नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने से लेकर वेल्डिंग का काम करने तक रेहान की जिंदगी की कहानी अब इस मामले की जांच के बीच चर्चा में बनी हुई है आखिर परिवार ने उसके पुराने मामले और काम को लेकर क्या बतायाहै।

कौन है Tiger Shroff Firing Case में रेहान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला रेहान उर्फ सुक्का उन तीन अपराधी में से एक है। जो टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार रेहान नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद अपने पढ़ाई छोड़ चुका था वह पहले भी अवैध हथियार रखने से जुड़े एक मामले में जेल गया था और बाद में जमानत पर बाहर भी आ गया।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: 24 घंटे में कोटा पहुंची पुलिस, जानें गिरफ्तारी की पूरी कहानी

जेल से बाहर आने के बाद क्या करता था ये रेहान?

Tiger Shroff Firing मामले में पकड़े जाने वाले रेहान की परिवार की जानकारी के मुताबिक रेहान अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। उसकी माइक प्राइवेट कंपनी में काम करती है रेहान करीब 12 साल से अपने पिता से अलग रह रहा था। रेहान के पिता ने बताया कि उनका बेटा पहले वेल्डिंग का काम सीखने और करने की बात कहता था। परिवार से मिली जानकारी से उसकी निजी जिंदगी की कुछ बातें सामने आती है लेकिन यह जानकारी अपने आप में फायरिंग की वजह साबित नहीं करतीहै।

दूसरे अपराधी के पिता ने क्या बताया?

Tiger Shroff Firing मामले में पकड़े गए दूसरे अपराधी के पिता ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा गोहाना में पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सीख रहा था। पिता के अनुसार उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा मुंबई में है और इस मामले से कैसे जुड़ा है। हालांकि किसी भी अपराधी की भूमिका तय करने के लिए पुलिस की जांच और सबूत महत्वपूर्ण होते हैं।

ये भी पढ़ें: Disha Patani के घर की बढ़ी सुरक्षा, टाईगर श्राफ पर फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट

कोटा में कैसे पकड़े गए है तीनों संदिग्ध?

मुंबई में 18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के बाद तीनों अपराधी को 19 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा की ट्रेन से पकड़ा गया है। इसमें रेहान, बिहार के बेगूसराय से जुड़े ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिक शामिल बताया गया है। पुलिस ने बताया कि अपराधी को मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *