बॉलीबुड न्यूज। हाल ही टाइगर श्रॉफ पर जिस तरह से हमलाबरों ने गोली चलाई है, उससे बॉलीबुड में जंहा हलचल तेज हो गई है वही सलमान की सुरक्षा पहले से ज्यादा नजर आ रही है। ज्ञात हो कि विश्नोई गैंग लगातार सलमान खान और उनसे जुड़े लोगो को न सिर्फ धमकी दे रहा है बल्कि गैंग से जुड़े लोग हमला भी कर चुके है। इसी बीच गायक अनूप जलोटा का बड़ा बयान सामने आ रहा है।
सलमान को मांग लेनी चाहिए माफी
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा- जिस तरह से बॉलीबुड के लोगों को धमकी मिल रही और टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया मैं इससे बहुत दुखी हूं। उन्होने कहा कि इसे रोकने के लिए सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए। मैंने यह बात पहले भी कही है। यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज, जिसे ठेस पहुंची है, उससे माफी मांगी जाए; वरना बिश्नोई समाज को आगे भी दुख पहुंचता रहेगा। जो लोग सलमान खान के साथ काम करते हैं, उन्हें भी दुख पहुंचेगा और उनके परिवारों को भी तकलीफ होगी।
सलमान की सुरक्षा पहले से ज्यादा नजर आई
सलमान खान को मंगलवार सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनकी सुरक्षा में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कड़ा पहरा नजर आया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद जवान तैनात थे। धमकियों के बाद सलमान के सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किया गया है।
काले हिरण से जुड़ा है विवाद
दरअसल एक्टर सलमान खान और बिश्नोई गैंग केे बीच विवाद का एक कारण हिरण का शिकार सामने आ रहा है। बिश्नोई समाज में काले हिरण को बहुत पवित्र माना जाता है। लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि सलमान को इस अपराध के लिए माफी मांग लेना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। ज्ञात हो कि काले हिरण के शिकार मामले में सलमान दोषी पाए गए थे। लॉरेंस गैंग ने कई बार सलमान पर हमले की कोशिश की है। 2024 में मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग हुई थी। लॉरेंस गैंग का कहना है कि जो कोई भी सलमान के साथ काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में रियलिटी शोज में एक्टर के साथ स्टेज शेयर करने की वजह से कपिल शर्मा और पवन सिंह को भी धमकी मिली थी।
सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच क्या है दुश्मनी?
- काला हिरण शिकार मामला (1998): इस विवाद की मुख्य जड़ साल 1998 का राजस्थान में काले हिरण (Blackbuck) के शिकार का मामला है, जो फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान हुआ था।
- बिश्नोई समाज की आस्था: बिश्नोई समाज प्रकृति और जीव-जंतुओं, खासकर काले हिरण को बेहद पवित्र मानता है और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान तक देने को तैयार रहता है। इस समाज के गुरु जम्भेश्वर महाराज हैं।
- भावनाओं को ठेस पहुंचना: बिश्नोई समाज का मानना है कि काले हिरण का शिकार करके सलमान खान ने उनकी धार्मिक भावनाओं और परंपरा को गहरी ठेस पहुंचाई है।
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग से टकराव: इसी मामले को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके समाज के लोग सलमान खान से लंबे समय से नाराज हैं। लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को धमकी दे चुका है, और हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं को भी इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
- अनूप जलोटा की सलाह: अनूप जलोटा का कहना है कि इस तनाव और खतरे को खत्म करने का एकमात्र रास्ता यही है कि सलमान खान बिश्नोई समाज (या उनके मंदिर/समाधि स्थल) जाकर माफी मांग लें।




