रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया का मालदीव के समंदर में बड़ा हादसा!

रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) मालदीव में स्पीडबोट हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। प्रवक्ता के अनुसार उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

स्पीडबोट हादसा, 2 भारतीय अब भी लापता

यह हादसा मालदीव स्पीडबोट दुर्घटना (Maldives Speedboat Accident) गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ।बोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 भारतीय, 1 ब्रिटिश और 1 रूसी नागरिक शामिल थे। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस घटना में भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर Hari Singh और एक अन्य भारतीय अब भी लापता हैं। प्रशासन को आशंका है कि लंबे समय तक लापता रहने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

2 नॉटिकल मील दूर पलटी बोट

कोस्ट गार्ड के मुताबिक हादसा तट से करीब 2 नॉटिकल मील दूर हुआ। अचानक बोट के पलटने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग समुद्र में गिर गए। रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

कौन हैं हरि सिंह?

हरि सिंह (Hari Singh Rally Driver) भारत के सबसे सफल रैली ड्राइवर्स में गिने जाते हैं।

  • 5 बार इंडियन नेशनल रैली चैंपियन
  • एशिया जोन रैली चैंपियनशिप विजेता
  • ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर
  • JK Tyre Motorsport में अहम भूमिका निभा चुके
  • Mercedes-Benz India में चीफ इंस्ट्रक्टर भी रहे

वे गौतम सिंघानिया के करीबी दोस्त और मोटरस्पोर्ट प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।

हादसे की जगह: फेलिधू द्वीप

यह हादसा Felidhoo Island के पास हुआ, जो मालदीव का एक प्रसिद्ध द्वीप है। यह राजधानी माले से करीब 75 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और स्कूबा डाइविंग व स्नॉर्कलिंग के लिए जाना जाता है।

गौतम सिंघानिया खुद भी प्रोफेशनल रेसर हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स में उनकी गहरी रुचि रही है। इस हादसे ने एक बार फिर समुद्री एडवेंचर एक्टिविटीज की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *