Rahul Gandhi British Citizen CBI Inquiry: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमेशा ब्रिटिश नागरिक होने के आरोप लगे हैं लेकिन इस बार अलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने Rahul Gandhi के खिलाफ FIR कर जाँच CBI को सौंपने का आदेश जारी कर दिया है. जज ने कहा कि राहुल गाँधी के खिलाफ FIR दर्ज करने CBI से जांच कराई जाए.
दरअसल भाजपा ने विग्नेश शिशिर ने इलाहबाद हाईकोर्ट में राहुल गाँधी के खिलाफ याचिका लगाई है जिसमे उनपर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप है. फरियादी ने कोर्ट में सबूत भी पेश किए हैं. इससे पहले यह मामला निचली अदालत में था जिसे यह कहते हुए खरिज कर दिया गया था कि इस मामले में हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से अबतक कोई आदेश पारित नहीं हुआ है और न ही कोई ठोस सबूत प्रस्तुत किए गए हैं.
MP/MLA कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले पर हाईकोर्ट ने कहा कि निचली अदालतों के मजिस्ट्रेट को आरोपों की सत्यता पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं थी. कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को ख़ारिज करते हुए राहुल गाँधी के खिलाफ FIR और CBI जाँच के निर्देश दिए हैं.
मंत्रालय से टॉप सीक्रेट फाइलें मिलीं
इस मामले की सुनवाई के दौरान जज सुभाष विद्यार्थी ने गृह मंत्रालय के फॉरेनर्स डिवीजन को निर्देश दिए थे कि मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पेश करें। मंत्रालय ने केस से जुड़ी सभी फाइलें हाईकोर्ट में पेश कीं। विग्नेश शिशिर का दावा है कि उन्होंने कोर्ट में ऐसे साक्ष्य पेश किए हैं जो यह साबित करते हैं कि राहुल गाँधी यूनाइटेड किंगडम के मतदाता रहे हैं और नियमानुसार UK में सिर्फ नागरिकों के पास ही मतदान का अधिकार होता है.
कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग
याचिका में राहुल गाँधी के खिलाफ BNS 2023 की कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की है जसमे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923, पासपोर्ट एक्ट 1967 और फॉरेनर्स एक्ट 1946 के उल्लंघन जैसी धाराएं हैं.दावा किया गया है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकता से जुड़ा विषय है.
सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की थी याचिका
2019 में भी राहुल गाँधी पर UK सिटीजन होने के आरोप लगे थे. कोर्ट में ऐसे दस्तावेज पेश किए गए थे जिसमे एक ब्रिटिश कंपनी ने राहुल को ब्रिटिश नगरिक बताया था. कोर्ट ने यह कहते हुए इस मामले को ख़ारिज कर दिया कि गर कोई कंपनी किसी फॉर्म में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक के तौर मेंशन करती है, तो क्या ऐसा कर देने से ही वे ब्रिटिश नागरिक हो गए।
