त्विषा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह भेजे गए न्यायिक हिरासत में जेल

भोपाल। भोपाल के चर्चित मामले में विशेष अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने मंगलवार दोपहर मां-बेटे को विशेष अदालत में पेश किया। यहां आरोपी गिरिबाला सिंह समर्थ सिंह की पुलिस रिमांड मांगने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अदालत ने उन्हे जेल भेज दिया है। अदालत परिसर में पूरे मामले को लेकर काफी गहमागहमी रही। त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एजेंसी अब मौत की परिस्थितियों, कथित प्रताड़ना और अन्य पहलुओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

त्विषा की मौत मामले में सीबीआई कर रही जांच

ज्ञात हो कि मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत उनके ससुराल यानि की गिरिवाला सिंह के घर में हो गई थी। घर के उपर वह लटकती हुई पाई गई थी। त्विषा के मायके पक्ष के लोगो ने इसे सुसाइड नही बल्कि हत्या एवं दहेज प्रताड़ता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीज जांच की मांग उठाई थी। जिस पर मध्यप्रदेश सरकार ने पूरा मामला सीबीआई को सौपा है। सीबीआई के अधिकारियों ने गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह से इस मामले में लगातार पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल का भी बारिकी से जांच की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *