पिता बना जल्लाद, अपने 7 बच्चों समेत 8 को गोलियों से भुना, कर दी हत्या, पूरा शहर है हैरान

श्रेवेपोर्ट। सोमवार की सुबह एक पिता ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरा शहर घटना को जानने के बाद हैरान है। दिल को दहला देने वाली यह घटना अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर की है। यहां आरोपी अपने 7 मासूम बच्चो एवं एक काजिन के बच्चे को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया, जबकि गोली लगने से उसकी पत्नी समेत एक अन्य महिला घायल है। अमेरिका में इस साल की यह सबसे बड़ी मास शूटिंग की घटना मानी जा रही है। हमले में असॉल्ट-स्टाइल हथियार का इस्तेमाल किया गया है। घटना के बाद वह कार लूट कर भाग रहा था और पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई है।

ऐसी थी घटना

मौत का खूनी खेल खेलने वाले सख्स की पहचान 31 साल के शमार एल्किंस के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने बच्चों को घर के अंदर गोली मारी है। मारे गए बच्चों में तीन लड़के और पांच लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 3 से 11 साल के बीच थी। इनमें सात सगे भाई-बहन और एक उनका कजिन था। हमले में आरोपी की पत्नी समेत दो महिलाएं भी घायल हुईं है। इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

पत्नी की हालत गंभीर

मृतकों की पहचान जयला एल्किंस (3), शायला एल्किंस (5), कायला प्यू (6), लैला प्यू (7), मरकेडॉन प्यू (10), सारियाह स्नो (11), खेडारियन स्नो (6) और ब्रेलॉन स्नो (5) के रूप में की है। इस हमले में 13 साल का लड़का भी घायल हुआ, जो जान बचाने के लिए घर से भागा और छत से कूद गया। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद वह दूसरे घर गया, जहां उसने आठ बच्चों और एक अन्य महिला को गोली मारी। दूसरी महिला, जो मारे गए आठवें बच्चे की मां थी, उसकी हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की गोली से हो गई मौत

पुलिस के अनुसार आरोपी 31 वर्षीय शमार एल्किंस घटना के बाद मौके से फरार गया और वह बंदूक की नोक पर एक कार लूटकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाई और गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 2019 में आरोपी हथियार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था। वह करीब सात साल तक लुइसियाना आर्मी नेशनल गार्ड में भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *