प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में खाए झालमुड़ी, दुकानदार को दिए 10 रूपए

बंगाल। बंगाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने में आया है। झाड़ग्राम रैली के दौरान अचानक से वे एक दुकान में पहुच गए और झालमुड़ी खाई। पीएम दुकान में एक सामान्य ग्राहक की तरह नजर आए और वे दुकानदार से झालमुड़ी का दाम पूछने के बाद दुकानदार को झालमुड़ी बनाने का आर्डर दिए। प्रधानमंत्री के लिए दुकानदार ने बेहतरीन झालमुड़ी बनाई और इसके दाम 10 रूपए देते हुए पीएम ने कहा कि झालमुड़ी अच्छी बनाई है।

कभी नही सोचा था कि पीएम दुकान आऐगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले व्यापारी का नाम विक्रम साव है। वह बिहार का रहने वाला है। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहता है। दुकान में प्रधानमंत्री के पहुचने वह गदगद है, उसका कहना था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने उनके लिए झालमुड़ी बनाई।

झालमुड़ी और व्यापारी की किए चर्चा

झालमुड़ी खाने पहुचे पीएम ने दुकानदार से उसकी पढ़ाई और कमाई के बारे में पूछा। व्यापारी का कहना था कि पीएम ने उन्हे 10 रूपए झालमुड़ी के दिए, मैंने पैसे लेने से मना किया उन्होंने जबरदस्ती पकड़ा दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, लेकिन राजनीति की कोई बात नहीं की।

क्या बंगाल की झालमुड़ी

बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी (Jhalmuri) कोलकाता का एक अत्यधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसे मर्मुरे (Puffed Rice), तीखे सरसों के तेल, भुने हुए मूंगफली, चनाचूर और विशेष मसालों के साथ बनाया जाता है। यह स्वाद में बहुत ही तीखी (Jhal) और चटपटी होती है, जिसे आमतौर पर एक शंक्वाकार कागज़ के थैले में परोसा जाता है।

बंगाल की झालमुड़ी के बारे में मुख्य बातें:

  • मुख्य घटक: मुरमुरे, सरसों का तेल (सबसे महत्वपूर्ण), कच्चा प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, चनाचूर, और नींबू का रस।
  • विशेष मसाला: इसमें ‘भाजा मशाला’ (भुना हुआ विशेष मसाला) डाला जाता है, जो इसे अनोखा स्वाद देता है।
  • उत्पत्ति: यह मुख्य रूप से बंगाल/कोलकाता क्षेत्र से निकलकर पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *