5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को एक साथ मतगणना

इलेक्शन न्यूज। देश के 5 राज्यों में चुनाव की डुगडूगी बज गई है। जिसके तहत अगले महीना यानि की अप्रैल माह अब चुनावी समर में सुमार हो गया है। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की डेट घोषित कर दिये है। जिसके बाद उक्त राज्यों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है और नेशनल पार्टियों के साथ ही क्षेत्रीय पाट्रिया अब चुनावी मैदान में उतर पड़ी है।

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग

चुनाव आयोग ने जो जानकारी जारी किया है उसके तहत बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को यानि की दो चरणों में वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएगे जबकि केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।

17.4 करोड़ मतदाता चुनेगे राज्य सरकार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार 5 राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में अब आचार संहिता लागू हो गई है।

2021 में हुआ था मतदान

ज्ञात हो कि 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में खत्म हो रहा है।

बंगाल पर सबसे ज्यादा नजर

5 राज्यों में से सबसे ज्यादा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल पर लोगो की नजर है। यहां 3 बार से यानि की 14 सालों से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री है। अगर इस बार उन्हे फिर बहुमत मिलता है तो वे देश की पहली ऐसी महिला होगी जो लगातार 4 पंचवर्षीय से मुख्यमंत्री बनेगी। इसके पहले जयललिता तमिलनाडु की 5 बार मुख्यमंत्री रही है, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नही रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *