Re-NEET UG 2026 Exam। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि कि एनटींए परीक्षार्थियों के लिए बड़ा निणर्य लिया है और 21 जून को होने जा रही, री-नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय बढ़ा गया हैं। जारी की गई गाइडलाइन में जो जानकारी आ रही है उसके तहत परीक्षा के लिए तय कुल समय 180 मिनट से बढ़कर 195 मिनट हो गया है। पुनर्परीक्षा 21 जून को दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही आंसर शीट में रफ वर्क के लिए अतिरिक्त जगह भी उपलब्ध कराई जाएगी।
समय और रफवर्क में बढ़ाई गई जगह
एनटीए द्वारा जारी किए गए प्रमुख दिशा-निर्देश के तहत अतिरिक्त समय अनिवार्य परीक्षा औपचारिकताएं (जैसे अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और इनविजिलेशन प्रक्रिया) पूरी करने के लिए दिया गया है ताकि छात्रों का लिखने का समय कम न हो। रफ वर्क स्पेस रफ काम के लिए बुकलेट में मिलने वाले पेजों की संख्या 2 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है। बुकलेट डिजाइन बाएं हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों (लेफ्ट-हैंडेड) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बुकलेट के शुरुआत और अंत दोनों में रफ वर्क के लिए जगह दी गई है।
21 जून को एग्जाम
री-नीट यूजी 2026 की यह परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नीट यूजी परीक्षा 5 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 13 मई को एनटीए ने इसे रद्द कर दिया था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। री-एग्जाम को लेकर छात्रों के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि परीक्षा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा अफवाह में न रहे छात्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में स्पष्ट किया है कि नीट परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी, उन्होंने छात्रों से किसी भी अफवाह में न पड़ने और अपना पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित करने की अपील किए है। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों में 5,435 केंद्रों पर और 14 विदेशी शहरों में आयोजित की जाएगी।




