District Level Youth Festival 2025: गोलवलकर कॉलेज रीवा में युवा प्रतिभा की चमक


District Level Youth Festival 2025 : गोलवलकर कॉलेज रीवा में युवा प्रतिभा की चमक-शहर के प्रतिष्ठित शासकीय माधव सदा शिवराव गोलवलकर महाविद्यालय में जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस आयोजन में तीन प्रमुख विधाओं में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें रंगोली, वाद-विवाद और वाक-पटुता आदि विषयों पर प्रतियोगिता शामिल रहीं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होकर शाम 7 बजे तक अनवरत चलता रहा।रीवा के शासकीय माधव सदा शिवराव गोलवलकर महाविद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025 में रंगोली, वाद-विवाद और वक्तृता प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जानिए विजेताओं और आयोजन की झलकियां । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एम. शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. आरके तिवारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजली सिंह रहीं। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. शैलजा सचान ने सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया और कार्यक्रम की रूपरेखा व नियमावली से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

रंगोली प्रतियोगिता में सुमन पटेल रहीं अव्वल

पहले चरण में हुई रंगोली प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रथम स्थान-सुमन पटेल (पेंटियम प्वाइंट कॉलेज ऑफ लॉ)

द्वितीय स्थान-प्रियंका पटेल एवं आकांक्षा मिश्रा (शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रीवा)

तृतीय स्थान-अपर्णा मिश्रा (शासकीय टी.आर.एस. महाविद्यालय, रीवा)

निर्णायक मंडल में गौरा पांडेय (सेंट्रल एकेडमी),सुधीर रंजन (बाल भारती स्कूल) और शैलजा सिंह (केन्द्रीय विद्यालय, रीवा) उपस्थित रहीं।

वाद-विवाद और वक्तृता में छात्रों ने दिखाई वक्तृत्व कला

दूसरे चरण में आयोजित वाद-विवाद एवं वक्तृता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी वाणी और तर्कशक्ति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. रामेश्वर पांडेय (सेवानिवृत्त प्राध्यापक), डॉ. शंखवती खरे, डॉ. पी.एल. मिश्रा (प्राचार्य, गव. कॉलेज नं.1) और डॉ. सुयश सिंह (डायरेक्टर, सावी मदर स्कूल) शामिल रहे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता परिणाम

प्रथम स्थान – ओजस व्यास एवं स्तुति गौतम (अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा)

द्वितीय स्थान – शशि त्रिपाठी (टी.आर.एस. कॉलेज, पक्ष) और सेगा उस्मानी (पेंटियम प्वाइंट कॉलेज, विपक्ष)

वक्-पटुता प्रतियोगिता परिणाम

प्रथम स्थान- नंदिनी तिवारी (टी.आर.एस. कॉलेज, रीवा)

द्वितीय स्थान- ओजस व्यास (ए.पी.एस. विश्वविद्यालय, रीवा)

तृतीय स्थान- बैगा उस्मानी (पेंटियम प्वाइंट कॉलेज)

मंच संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश सिंह परिहार ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. शैलजा सचान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. पल्लवी जाटव, डॉ. बी.एम. पांडे, डॉ. राखी सिंह, सुश्री सुप्रिया तिवारी, श्रीमती अनामिका तिवारी, श्री शिवेंद्र शुक्ला, श्री बृजेश साकेत सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षाविद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निष्कर्ष- युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक मंच-गोलवलकर महाविद्यालय में हुआ यह जिलास्तरीय युवा उत्सव न केवल प्रतिभागियों के लिए अपनी रचनात्मकता और वाक्-कौशल प्रदर्शित करने का अवसर बना, बल्कि इससे रीवा जिले की युवा प्रतिभाओं को सांस्कृतिक और बौद्धिक मंच पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली। इस आयोजन ने साबित किया कि युवा वर्ग में अपार ऊर्जा, सृजनशीलता और नेतृत्व क्षमता छिपी है, जिसे ऐसे मंच निरंतर प्रोत्साहन देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *