MP: देवास पटाखा फैक्टरी विस्फोट: लापरवाही पर SDM और नायब तहसीलदार सस्पेंड

Dewas Firecracker Factory Explosion: देवास के टोंककला में पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निरीक्षण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में टोंकखुर्द के एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Dewas Firecracker Factory Explosion: देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्टरी (Firecracker Factory) में 14 मई को हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत और 21 से ज्यादा लोगों के घायल होने की घटना के तीसरे दिन शनिवार को उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह (Ujjain Divisional Commissioner Ashish Singh) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोंकखुर्द के एसडीएम संजीव सक्सेना (SDM Sanjeev Saxena) और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा (Naib Tehsildar Ravi Sharma) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

गंभीर लापरवाही सामने आई

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पटाखा फैक्टरी के प्रशासकीय निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही पाए जाने के बाद मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों (Madhya Pradesh Civil Services Rules) के अंतर्गत यह सख्त कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 14 मई को ग्राम टोंककला, तहसील टोंकखुर्द स्थित पटाखा फैक्टरी में आगजनी और विस्फोट की घटना हुई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा विस्फोटक सामग्री (Explosive Materials) के निरीक्षण में शासन के निर्धारित मापदंडों की पूरी तरह अनदेखी की गई, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

एबी रोड से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इस फैक्टरी में हुए विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस (Police) की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया था। प्रशासन अब मामले की गहन जांच कर रहा है और लापरवाही में शामिल अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *