रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया कुठुलिया-रऊसर सड़क और नैकहाई शौर्य स्मारक का निरीक्षण

Deputy CM Rajendra Shukla inspected the Kuthuliya-Rausar road and the Naikhai bravery memorial in Rewa.

रीवा: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज क्षेत्र के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निर्माणाधीन कुठुलिया-रऊसर सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और उसकी गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की आम जनता को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

शौर्य स्मारक का भी लिया जायजा, तय समय-सीमा में काम पूरा करने की हिदायत
सड़क मार्ग का निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल निर्माणाधीन नैकहाई शौर्य स्मारक भी पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक हमारे वीर शहीदों के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इसके निर्माण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि स्मारक के गौरव और महत्व को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कार्य निर्धारित मानकों की उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *