सतना में दो सगे भाईयों की दुर्घटना में मौत, 18 दिन पहले दो बहनों से हुई थी शादी, हादसे के बाद बबाल

सतना। शनिवार को एमपी के सतना शहर में ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें दो सगे भाई बस की जद में आने से अकाल ही काल के गाल में समा गए। यह सड़क दुघर्टना कोलगंवा थाना क्षेत्र की है। जंहा सतना-मैहर बाईपास स्थित उतैली मोड़ के पास मैहर की ओर जा रही यात्री बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। बस की जद में आने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

सड़क दुर्घटना में मृत हुए युवकों की पहचान चकदही निवासी 25 वर्षीय विवेक यादव और 24 वर्षीय उनके छोटे भाई विनय यादव के रूप में की गई है। दोनों भाई सुबह करीब 10 बजे सतना-मैहर बाईपास स्थित उतैली मोड़ के पास मैहर की ओर जा रहे थें।

हादसे ने दो परिवारों की छीन ली खुशियां

जानकारी के तहत इस सड़क दुर्घटना में पूरे परिवार की खुशिया छीन ली। जानकारी के तहत जिन दो भाईयों की दुर्घटना में मौत हुई है उनका 18 दिन पहले दो सगी बहनों से विवाह हुआ था। ऐसे में पूरा परिवार इस विवाह उत्साव को लेकर खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन शनिवार को सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दी। इस हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम पसर गया।

सड़क पर लगाया जाम

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सडक पर रख कर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुच गए और सड़क पर बैठे लोगो को समझाइस देकर उनका आक्रोष शांत करवाया। वही पुलिस मामले जांच कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *