मऊगंज। वन जीव कई बार जंगल से निकल कर बस्ती क्षेत्र में पहुच जाते है। कंम उम्र के वन जीवों पर गांव में घूमने वाले आवारा कुत्तों से न सिर्फ खतरा बढ़ जाता है बल्कि बस्ती क्षेत्र में उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के बेलहा गांव से सामने आ रहा है। यहां एक हिरण का छोटा बच्चा मां से बिछड़ गया और वह गांव की बस्ती क्षेत्र में पहुच गया। बस्ती में हिरण का छोटा सा शावक कुत्तों से घिर गया। इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ गई और वे हिरण के शावक को कुत्तों से सुरक्षित बचाने के बाद पुलिस को सूचना दिए।

वन विभाग के किया गया सुपूर्द
गावं में हिरण के शावक की सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुची और ग्रामीणों के सरक्षण में मौजूद हिरण के शावक को अपने कब्जे में लेकर मऊगंज वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जंहा शावक पूरी तरह सुरक्षित है और मऊगंज में वन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।
ग्रामीणों में रहा कौतूहल
बेलहा गांव में पहुचा हिरण का शावक काफी कंम उम्र का है। छोटा शावक देखने में बहुत ही सुंदर है। हिरण के शावक को देखने के लिए ग्रामीणों में कौतूहल रहा। हिरण के छोटे शावक के साथ लोग सेल्फी भी लेते रहे। इतना ही नही खुद पुलिस कर्मियों ने भी हिरण के शावक के साथ अपनी तस्वीर को मोबाईल में कैद किए।




