Congress Support TVK: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamilnadu Assembly Election 2026) के नतीजे हैरान करने वाले रहे. तमिलनाडु के पूर्व सीएम MK Stalin और उनकी पार्टी DMK चुनाव में बुरी तरह हारे और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हालांकि उन्हें सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटों में जीत नहीं मिली। TVK को बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है और उनके पास 10 सीटों की कमी है. ऐसे में खबर है कि Congress ने TVK को अपना सपोर्ट दिया है, मगर कांग्रेस के पास भी तमिलनाडु में 5 ही सीटें हैं और सबसे ज्यादा हैरान करने वाली ये है कि नतीजों से पहले कांग्रेस DMK के साथ मिलकर TVK के खिलाफ ही चुनाव लड़ रही थी.
कांग्रेस के TVK को सपोर्ट करना DMK को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. DMK नेताओं ने कांग्रेस को पीठ में खंजर घोपने वाली पार्टी बताया है.
कांग्रेस को इस चुनाव में 5 सीटों पर जीत मिली. TVK को सपोर्ट करने का फैसला मंगलवार, 5 मई की देर रात कांग्रेस की तमिलनाडु यूनिट की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) की एक अर्जेंट मीटिंग में लिया गया. इंडिया टुडे से जुड़े अनघा और नागार्जुन द्वारकानाथ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने कुछ शर्तों के साथ TVK का समर्थन करने का प्रस्ताव पास किया.
तमिलनाडु और पुडुचेरी मामलों के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) इंचार्ज गिरीश चोडांकर ने TVK को सपोर्ट देने पर फैसला करने के लिए कमिटी की मीटिंग बुलाई थी. सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन मीटिंग बुलाई गई थी और सीनियर सदस्यों ने एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी को सपोर्ट करने के पक्ष में अपनी-अपनी राय बताई. कांग्रेस TVK से नई सरकार में दो कैबिनेट मंत्री पद और कुछ सरकारी बोर्ड के अध्यक्ष पद मांग सकती है. माना जा रहा है कि कांग्रेस बुधवार, 6 मई को समर्थन का आधिकारिक पत्र भी जारी कर सकती है.
TVK को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के 5 विधायकों के अलावा 5 और सीटों की जरूरत है. ऐसे में विजय के साथ सरकार बनाने के लिए द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के विरोधी दलों के अलावा वामपंथी पार्टियां जैसे- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – मार्क्सवादी CPI(M) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और अन्य छोटे दल शामिल हैं.




