हर साल वैश्विक लेवल पर 5 मई को World Hand Hygiene Day मनाया जाता है जिसमें वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के साथ-साथ कई सारी स्वास्थ्य संस्थाएं भी शामिल होती है। इस साल इस दिवस का फोकस Hand Hygiene के द्वारा होने वाले इन्फेक्शन को रोकने पर रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं और आम जीवन में साफ हाथ की भूमिका मजबूत करना है।

Hand Hygiene Theme 2026 का मैसेज
World Hand Hygiene Day 2026 की थीम Action Saves Lives, Safer care starts with clean hands है।Hand Hygiene के बारे में आधिकारिक बयान में बताया गया है कि हाइजीन केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रखना है बल्कि इसको व्यवहार में भी लागू करना जरूरी है। यह थीम खास तौर पर अस्पताल और हेल्थ केयर सेक्टर में इन्फेक्शन को रोकने पर ध्यान देगी।
ये भी पढ़े: Cruise Virus Outbreak: अटलांटिक क्रूज़ पर फैला वायरस, 3 यात्रियों की मौत
क्यों Hand Hygiene का बढ़ता महत्व
हाथों का साफ रहना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हाथों से ही कई तरह की संक्रामक बीमारियांफैलती है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के निर्देशों के अनुसार सही तरीके से हाथ धोने से अस्पताल में होने वाले इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। विकासशील देशों में खराब स्वच्छता के कारण कई तरह की बीमारियां तेजी से फैलती है इसलिए हाथों का स्वच्छ रहना बहुत जरूरी होता है ताकि इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सके।
कौन सी 5 प्रमुख बीमारियां Hand Hygiene से रोकी जा सकती हैं
हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार रोजाना हाथों को साफ करके निम्न प्रकार की बीमारियों के रिस्क को काम किया जा सकता है जैसे डायरिया जो कि आम तौर पर दूषित भोजन और पानी के जरिए फैलने वाली बीमारि है। दूसरा है टाइफाइड जो की बैक्टीरियल संक्रमण जो गंदे हाथों से फैलता है। तीसरा फ्लू और सर्दी जुकाम वायरस आधारितसंक्रमण होता है। चौथा कालरा यह बीमारी खराब स्वच्छता से जुड़ी गंभीर बीमारी है और अंतिम है पेट का संक्रमण जो के बैक्टीरिया और वायरस के कारण होता है।
कुछ ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार Hand Hygiene के द्वारा इन सभी बीमारियों के मामलों में कमियां लाई जा सकती है।
ये भी पढ़े: Cancer Risk का खतरा अब कम उम्र में भी जाने क्या है कारण और बचाव उपाय
आप सही Hand Hygiene कैसे करें
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के निर्देशों के अनुसार हाथ धोने के प्रक्रिया को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से सफाई जरूरी होती है। इसमें उंगलियों के बीच नाखूनों और हथेलियां की सफाई भी शामिल होती है। जागरूकता बढ़ाने के लिए कई देशों में इस दिन हाथों की स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। World Hand Hygiene Day 2026 से हमें पता चलता है कि हाथों की स्वच्छता केवल एक आदत नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य की जरूरत है।




