Kumar Sanu ने एक दिन में 28 गाने कैसे रिकॉर्ड किए? जानिए दिलचस्प कहानी

Kumar Sanu made history by recording 28 songs in a single day.

Kumar Sanu Record: 90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड पर राज करने वाले कुमार सानू की आवाज आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय आवाज बनी हुई है। उनकी उपलब्धियां के बारे में बात की जाए तो 1 दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का किस्सा इनका सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है। साल 1993 में उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे।

Kumar Sanu made history by recording 28 songs in a single day.

एक दिन में कैसे रिकॉर्ड हुए थे 28 गाने रिकॉर्ड?

Kumar Sanu मैं एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि साल 1993 में उन्हें करीब 40 दिन के लिए अमेरिका जाना था उनके विदेश जाने से पहले कई सारे गाने की रिकॉर्डिंग बाकीथी। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर्स के दबाव पर उन्होंने लगातार स्टूडियो में ही रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने एक के बाद एक कई गाने रिकॉर्ड किया और एक दिन में लगभग 28 गानों की रिकॉर्डिंग पूरी की थी। बाद में इसी उपलब्धि का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जुड़ गया खास बात यह है कि कुमार सानू ने यह काम किसी रिकॉर्ड को बनाने के लिए नहीं किया था बल्कि भारत से विदेश जाने से पहले अपने बचे हुए कामों की रिकॉर्डिंग को पूरा करने के लिए किया था।

ये भी पढ़े: भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, sanjay dutt के बयान से हलचल

ऋषि कपूर के लिए खास थी कुमार सानू की ये आवाज

Kumar Sanu ने बॉलीवुड की कई बड़े सितारों के लिए अपनी आवाज दी है लेकिन ऋषि कपूर के साथ उनकी आवाज की जोड़ी को वह खुद सबसे खास मानते हैं। ऋषि कपूर की स्क्रीन प्रेजेंट रियल्टी और सानू की आवाज बहुत मेल खाती है। सोचेंगे तुम्हें प्यार, तेरी उम्मीद तेरा इंतजार, जब से तुमको देखा है सनम और गवाह है चांद तारे जैसे गाने आज भी दोनों की जोड़ियां याद दिलाते हैं।

लगातार पांच बार जीत लिया है फिल्मफेयर अवॉर्ड

Kumar Sanu कितने अच्छे सिंगर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लगातार 5 साल में फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार जीता है। साल 1990 से 1994 तक उन्हें यह सम्मान लगातार मिलता रहा इन वर्षों में आशिकी साजन दीवाना बाजीगर और 1942 ए लव स्टोरी जैसी फिल्मों के सॉन्ग गाने के लिए उन्हें सम्मान मिला।

ये भी पढ़े: Dino morea पर EOW का शिकंजा? मीठी नदी केस में पूछताछ तेज

90 के दशक की आवाज बन गए थे कुमार सानू

1 दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने की बात से पता चलता है कि उसे दौर में कुमार सानू की मांग कितनी ज्यादा थी। अलग-अलग फिल्मों और कलाकारों के लिए लगातार रिकॉर्डिंग करने के बाद भी उनकी आवाज में वही इमोशन और रोमांस की वही पहचान बनी रही जिसने उन्हें 90 के दशक में सबसे लोकप्रिय सिंगर में शामिल किया था। आज भी उनके द्वारा गाए गाने पुराने दौर के संगीत प्रेमियों के बीच सुने जाते हैं 28 गानों की एक दिन में रिकॉर्डिंग और लगातार पांच फिल्मफेयर अवार्ड उनके शानदार पारी की दो बड़ी मिसाइल हैं इसके लिए कुमार सानू को हिंदी सिनेमा की यादगार गायक में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *