रीवा। रीवा से जल्द ही मॉडर्न इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन स्तर से तैयारी भी शुरू हो गई है। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर ने स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का डिपों बनकर तैयार हो गया है। जिसमें चार्जिग सिस्टम समेत अन्य सुविधाएं तैयार कर ली गई है। प्रशासनिक गलियारे से जो जानकारी आ रही है, उसके तहत एक सप्ताह के अंदर रीवा से 6 नई चमचामती हुई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निगम प्रशासन के द्वारा करने की तैयारी की जा रही है।
ननि कमिश्नर देखी व्यवस्था
रीवा से चालू हो रही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन एवं डिपों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर-निगम कमिश्नर अक्षत जैन ने यातायात नगर स्थित डिपों का भ्रमण करके जरूरी निर्देश दिए है। उन्होने मीडिया को बताया कि रीवा से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का सचंालन रीवा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड द्वारा इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। अभी शुरूआती दौर में 6 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक बसों में होगी इतनी आधुनिक सुविधाएं
इलेक्ट्रिक बसे स्मार्ट और आधुनिक होंगी. बस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चौड़े गेट होंगे. आरामदायक सीट, जीपीएस सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग के साथ कैश टिकट की सुविधा भी दी गई है। बस सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी, जिससे बस के अंदर और बाहर होने वाली गतिविधि पर नजर रखी जा सके. साथ ही सभी बसें एयर कंडीशन होंगी. आपात स्थिति में यात्रियों के लिए पैनिक बटन, बस स्टॉप की जानकारी देने वाला एलईडी डिस्प्ले, दिव्यांग जनो के लिए व्हील चेयर लिफ्ट की भी सुविधा बनाई गई है।
रीवा-सीधी-जबलपुर मार्ग में होगा 2-2 ईवी बसों का संचालन
नगर निगम कमिश्नर अक्षत जैन ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अभी जो रूट तय किए गए है। उसके तहत रीवा-जबलपुर, रीवा-सतना और रीवा-सीधी तीनों रुट पर 2-2 बसों का संचालन होगा, सभी बसें मॉडर्न और आधुनिक है. इलेक्ट्रिक बस पर्यवरण के लिए बेहतर है.प्राइवेट बसों की तुलना मे किराया भी कम होने की भी संभावना है।




