दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीव्हीपी की जीत, यश डबास बने अध्यक्ष

दिल्ली यूनिवर्सिटी। कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव का उत्साह तो होता ही है, यह चुनाव छात्र राजनीति की पाठशाला मानी जाती है। शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव के नतीजे सामने आए है। जिसमें एबीव्हीपी के तीन उम्मीदवार विजयी हुए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीव्हीपी के यश डबास चुने गए है। इसी तरह सचिव पद पर रिया छावड़ी तथा संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह चुने गए है।

17 सालों बाद निर्दलीय को विजय

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। जानकारी के तहत पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। कांग्रेस की एनएसयूआई के हाथों मायूसी लगी है और उसके एक भी उम्मीदवार विजयी नही हुए है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही छात्रसंघ के चुनाव हुए थें। जिसमें छात्रों ने मतदान करके अपने उम्मीदवारों को विजय बनाने के लिए मोहर लगाई थी।

डूसू चुनाव 2026 के विजेता:

  • अध्यक्ष (President): यश डबास (ABVP) — 24,576 वोट
  • सचिव (Secretary): रिया छावड़ी (ABVP) — 21,650 वोट
  • संयुक्त सचिव (Joint Secretary): लक्ष्य राज सिंह (ABVP) — 16,615 वोट
  • उपाध्यक्ष (Vice President): दीपांशु शोकीन (निर्दलीय) — 30,615 वोट (इन्होंने एबीवीपी के ईशु मौर्य को हराया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *