Alpha Movie रिलीज होने के बाद इसके रिएक्शन देखने को मिलने लगे। आलिया भट्ट शर्वरी और बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को इस फिल्म की कहानी और एक्शन के साथ रिव्यू में विश्लेषण किया गयाहै। रिएक्शन के मुताबिक एक्टर के एक्टिंग की तारीफ की गई है लेकिन स्क्रिप्ट को फिल्म के सबसे बड़ी कमजोरी बताया जा रहा है।

Alpha Movie में आलिया भट्ट और शर्वरी की परफॉर्मेंस है मजबूत
आलिया भट्ट ने एक्शन सीक्वेंस में अच्छी तैयारी और अपना एक आत्मविश्वास दिखाया है उनके स्क्रीन प्रेजेंस ने कई सारे सीन में अपना प्रभाव छोड़ा है। वही शर्वरी ने भी अपने रोल को मजबूती से निभाया है और एक्शन सीन में अपने प्रदर्शन को संतुलित किया है। फिल्म के रिएक्शन में बताया गया है कि दोनों ही एक्ट्रेस ने फिल्म को एक अलग ही एनर्जी दी है हालांकि उनके रोल को और गहराई दी जा सकती थी जिसे दर्शकों का जुड़ाव और बेहतर हो सकता था।
ये भी पढ़े: Huma Qureshi की Baby Do Die Do को पहले दिन मिला अच्छा रिस्पॉन्स….
कहानी बनी Alpha Movie की कमजोर कड़ी
अल्फा मूवी का सबसे कमजोर पक्ष इसकी कहानी को बताया जा रहा है। रिएक्शन में बताया गया है की फिल्म का प्लॉट नया नहीं लगता और कहीं घटना पहले से ही अनुमानित महसूस होते हैं। स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों जैसा ही फार्मूला इस फिल्म में भी दोहराया गया है जिससे कहानी में नई ताजगी की कमी नजर आ रही है। मजबूत कलाकार होने के बावजूद कमजोर स्क्रीन प्ले फिल्म को प्रभाव को सीमित कर देता है।
बॉबी देओल के किरदार को नहीं मिल पाया पूरा मौका
इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विरोधी भूमिका में नजर आ रहे हैं हालांकि फिल्म के रिएक्शन के अनुसार उनके रोल की शुरुआत प्रभावशाली है लेकिन उन्हें अपेक्षित स्क्रीन टाइम और एक बैक स्टोरी नहीं मिली है। जिस कारण बॉबी देओल का किरदार ज्यादा असर नहीं छोड़ पाया है यदि विलेन की किरदार को अधिक विस्तार मिलता तो कहानी और ज्यादा प्रभावशाली लगती।
एक्शन और तकनीकी पक्ष को मिली तारीफ
इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन की तारीफ की जा रही है कई सारे सीन बड़े पर्दे पर हिसाब से तैयार किए गए हैं और उनका प्रस्तुतीकरण आकर्षक दिखने में लगता है। तकनीकी स्तर पर तो फिल्म मजबूत दिखाई देती है लेकिन रिएक्शन में कहा गया है कि केवल शानदार विजुअल किसी फिल्म को सफल नहीं बना सकते जब तक कहानी ऑडियंस को जोड़ कर ना रखें।
ये भी पढ़े: Aamir Khan 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग मुंबई में करेंगे अपनी तीसरी शादी..
इस रिव्यू का निष्कर्ष क्या कहता है?
Alpha Movie एक स्पाई एक्शन फिल्में जिसमें कलाकारों की मेहनत साफ दिखाई दे रही है लेकिन कमजोर कहानी और सामान्य स्क्रीन प्लेस की सबसे बड़ी कमी बनकर सामने आ रहा है। अगर ऑडियंस एक्शन और बड़े पैमाने पर बनी फिल्मों को देखने के शौकीन है तो यह फिल्म उनके लिए बेहतरीन है।




