Satna News : कुत्तों के झुंड ने सांभर के बच्चे का शिकार किया, मौके पर मौत

A pack of dogs hunted Sambar's baby in Satna.

A pack of dogs hunted Sambar’s baby in Satna: सतना जिले के चित्रकूट वन परिक्षेत्र के चौबेपुर वार्ड नंबर 15 में कुत्तों के झुंड ने एक सांभर के बच्चे का क्रूर शिकार कर लिया। शनिवार सुबह थर पहाड़ के जंगल से भटककर आए मादा सांभर के बच्चे को गेहूं के खेत में कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और हमला बोल दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सांभर को बचाने का प्रयास किया, जिससे कुत्ते भाग गए, लेकिन तब तक सांभर गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सांभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।वन विभाग ने सांभर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रेंजर अभिषेक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। वन अमला ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर पंचनामा तैयार किया है और मृत सांभर के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।

यह घटना रिहायशी इलाके के पास वन्यजीव के शिकार की है, जिससे स्थानीय लोगों में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने कहा कि जंगली जानवरों को गांव की ओर भटकने से रोकने के लिए वन विभाग को अधिक सतर्क रहना चाहिए।वन विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहा है और कुत्तों के मालिकों की भी पहचान करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *