मैहर में हनीट्रैप का शिकार हुआ पुणे से आया युवक, न्यूड वीडियो बनाकर 56 हजार रुपये की ठगी, महिला समेत 4 गिरफ्तार

A young man from Pune fell victim to a honeytrap in Maihar.

A young man from Pune fell victim to a honeytrap in Maihar: मैहर जिला में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक युवक के लिए काल बन गई। पुणे में नौकरी करने वाला 34 वर्षीय शिवशंकर गुप्ता जो मूल निवासी मैहर जिले के भदनपुर पहाड़ का है। इंस्टाग्राम पर मानसी उर्फ गोल्डी नाम की युवती से चैटिंग के बहाने 3 फरवरी 2026 को मैहर पहुंचा। यहां युवती ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर हनीट्रैप में फंसाकर बंधक बनाया, जमकर मारपीट की और निर्वस्त्र कर न्यूड वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने, हाथ-पैर तोड़ने और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 56 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

घटना की पूरी जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे घंटाघर चौक पर मिलने के बाद मानसी ने नाश्ते के बहाने युवक को डोसा खिलाया और फिर घुरपुरा स्थित किराए के कमरे पर ले गई। पानी पिलाने के बहाने युवक को अंदर बुलाया। जैसे ही वह बैठा, मानसी ने फोन किया और विक्की गुप्ता, मनोज उर्फ माचो, फूलचंद कुशवाहा समेत अन्य लोग पहुंच गए। आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, गाली-गलौज की, कपड़े उतरवाए और निर्वस्त्र हालत में वीडियो रिकॉर्ड किया।

धमकियों के बाद आरोपियों ने युवक का मोबाइल पासवर्ड और फोन-पे डिटेल्स हासिल कर 56 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए, जो आशीष कुमार के खाते में गए। रात करीब 1 बजे आरोपियों ने युवक को उसकी स्कूटी पर शहर घुमाकर नेहरू सेंचुरी के पास छोड़कर फरार हो गए।

मैहर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। मुख्य आरोपी मानसी समेत पांच आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अभी फरार है। आरोपी महिला के मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में ऑनलाइन ठगी, जबरन वसूली, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि युवती ने खुद को अविवाहित बताकर युवक को फंसाया था, जबकि वह शादीशुदा है। यह घटना सोशल मीडिया पर अंधाधुंध दोस्ती के खतरे को एक बार फिर उजागर करती है। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपियों ने वीडियो से ब्लैकमेल कर और अधिक पैसे मांगने की धमकी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *