Working Women Summer Diet : गर्मी में डबल ड्यूटी को आसान बनाएं-वर्किंग वुमन के बेस्ट डाइट गाइड-गर्मी का मौसम जहां धूप और लू लेकर आता है, वहीं वर्किंग वुमन के लिए यह दोहरी चुनौती भी बन जाता है-एक तरफ ऑफिस की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ घर संभालना। बढ़ते तापमान में शरीर का ऊर्जा स्तर गिरने लगता है, और जरा सी लापरवाही से थकान, डिहाइड्रेशन या लू लग सकती है। ऐसे में हल्का, हाइड्रेटिंग और पौष्टिक खान-पान ही आपको ऊर्जावान और स्वस्थ रखने की कुंजी है। आइए जानते हैं वैसे ही आहार टिप्स जो आपकी डबल ड्यूटी को आसान बना देंगे।गर्मियों में वर्किंग वुमन के लिए घर और ऑफिस की डबल ड्यूटी आसान बनाने वाले आहार टिप्स। जानें हाइड्रेशन, हल्का भोजन, फलों का सेवन और किन चीजों से बचें-साथ ही सैंपल डाइट चार्ट।
हाइड्रेशन Hydration-डज्यां रहे पानी की कमी न होने दें
गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में अधिक पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं। इसे समय पर रिप्लेस न करें तो सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी हो सकती है।
- पानी की मात्रा बढ़ाएं-दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
- नेचुरल ड्रिंक्स अपनाएं-नींबू पानी,नारियल पानी,छाछ,आम पन्ना,बेल का शरबत-ये प्राकृतिक शीतलक हैं, लू से बचाते हैं।
- इलेक्ट्रोलाइट्स जरूरी-छाछ,नारियल पानी और जलजीरा शरीर में मिनरल्स बैलेंस रखते हैं।
- कैफीन से बचें-चाय-कॉफी का कम से कम सेवन करें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं।
नाश्ता और भोजन में पौष्टिकता और खाने के समय का भी रहे ख्याल
Breakfast & Meals-
विशेष नोट-ऑफिस जाने से पहले का नाश्ता और दिनभर का भोजन ही आपकी एनर्जी का आधार है।
- सुबह का नाश्ता न छोड़ें-ओट्स, पोहा, दही-फ्रूट्स, इडली-ये हल्के और एनर्जेटिक विकल्प हैं।
- लंच हल्का रखें-दाल, रोटी, मौसमी सब्जियां (लौकी, टिंडा, तोरई) और सलाद ज़रूर लें।
- सलाद बढ़ाएं-खीरा, ककड़ी, टमाटर, चुकंदर शरीर को ठंडक देते हैं।
- छोटे-छोटे अंतराल पर खाएं-हर 4-5 घंटे में हल्का भोजन लें-इससे आलस और भारीपन नहीं होता।

रसीले और ठंडे फल-Juicy & Cooling Fruits
- गर्मियों में फलों से बेहतर और कुछ नहीं-ये नेचुरल हाइड्रेशन का काम करते हैं।
- तरबूज और खरबूजा-90% से ज़्यादा पानी, हाइड्रेशन के लिए बेस्ट।
- खट्टे फल-संतरा, अंगूर, और सीमित मात्रा में आम-विटामिन सी और ताजगी देंगे।
क्या न खाएं-What to Avoid
कुछ चीजें गर्मियों में शरीर की गर्मी और डिहाइड्रेशन को बढ़ा देती हैं।
जंक और तला-भुना खाना-पचाने में भारी और बॉडी हीट बढ़ाता है।
फास्ट फूड और पैकेटबंद स्नैक्स-इनमें सोडियम अधिक होता है जिससे प्यास बढ़ती है और पानी कमी होती है।
वर्किंग वुमन के लिए विशेष टिप्स-
Special Tips for Working Women
- लंच पैक करें-घर का बना सादा हल्का खाना ऑफिस ले जाएं।
- ड्राई फ्रूट्स स्मार्ट स्नैक हैं-भीगे बादाम या अखरोट छोटी भूख मिटाने के लिए परफेक्ट।
- पाचन का ध्यान रखें-खाने के साथ दही या छाछ खाएं-इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा।
उदाहरण डाइट चार्ट-Sample Diet Plan
समय भोजन-
- सुबह-(तुरंत) नींबू पानी या गुनगुना पानी
- नाश्ता-(8-9 AM)-पोहा / दलिया / कम तेल वाला सैंडविच
- मिड-मॉर्निंग मौसमी फल या एक गिलास छाछ
- लंच-(1-2 PM) दाल, रोटी, लौकी/तोरई सब्जी, सलाद + दही
- शाम-(5-6 PM) नारियल पानी / भुने चने / नींबू पानी
- डिनर-( 8-9 PM) हल्का-मूंग दाल की खिचड़ी या दलिया




