Was Atiq Ahmed associated with ISI: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर2 (Dhurandhar 2) में उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर, माफिया, तस्कर और अखिलेश यादव की पार्टी से समाजवादी पार्टी से सांसद रहे अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के किरदार को दिखाया गया है, फिल्म में बताया गया है कि अतीक अहमद ISI (Atiq Ahmed ISI Connection) से जुड़ा हुआ था और पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी की मदद करता था, हत्या, लूट, अपरहण जैसे अपराधों के अलावा वह भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था. फिल्म में अतीक अहमद का ISI से कनेक्शन दिखाया गया तो भारत में बैठे पाकिस्तान और अतीक प्रेमी लोगों को बहुत बुरा लगा, लोग यह दावा करने लगे कि फिल्म में गलत दिखाया गया है, अतीक तो शरीफ आदमी था.
क्या अतीक अहमद पाकिस्तान के लिए काम करता था
अतीक अहमद जब 2023 में गिरफ्तार हुआ था तब पूछताछ के दौरान उसने यह बात कबूली थी कि उसका ISI से कनेक्शन था. उसने पुलिस को दिए रिकॉर्डेड स्टेटमेंट में बताया था कि- “आईएसआई ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार गिरवाती थी, और आईएसआई से जुड़े लोग इन हथियारों को इकट्ठा करके कुछ लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को, कुछ खालिस्तान समर्थक संगठनों को भेजते थे। .45 बोर पिस्टल, AK-47 और RDX जैसे हथियार मुझे भी उपलब्ध कराए जाते थे, और इसके लिए मैं भुगतान करता था। इन संगठनों से जुड़े लोग मेरे घर भी आते थे। उनकी बातचीत से मिली जानकारी के अनुसार, वे देश में कोई बड़ा हमला करने की योजना बना रहे थे,” अहमद ने पुलिस को बताया। उसने यह भी बताया कि आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों की जानकारी उसे थी, जबकि बाकी लोगों की जानकारी उसके भाई को थी।
अतीक ने खुद कहा कि वो ISI से जुड़ा हुआ था मगर समाजवादी पार्टी के लोगों को लगता है कि वो एक निर्दोष और सज्जन आदमी था. धुरंधर 2 में अतीक को ISI से जुड़ा हुआ बताया गया तो सपाई बोखला गए हैं.
